खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में जुआ, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांकेर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में क्षेत्र में गश्त व पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी के क्रम में कांकेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा बीती रात्री में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पण्डरीपानी चौक कांकेर में तीन युवकों उत्तम कुमार पिता सोनाराम भुआर्य, उम्र 24 वर्ष, संगीत कुमार विश्वकर्मा पिता रमासार, उम्र 19 वर्ष, एवं निखिल दरपट्टी पिता राजेन्द्र दरपट्टी, उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम गोटीटोला चंदेली, थाना चारामा को नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज व विवाद करते हुए पकड़ा गया।
तीनों युवक सार्वजनिक शांति भंग करने की स्थिति में थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बन रही थी। इनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर थाना कांकेर में धारा 126(2), 135(3) के तहत इस्तगासा कायम कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर अभियुक्तों को प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गई है।
Trending
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


