खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में श्रीजगन्नाथ स्वामी के पुण्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पंहुच रहे हैं । भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी को आज शनिवार काे प्रथम अमनिया भोग का अर्पण ग्राम तालूर, बारदा, करंजी, करमरी, किंजोली, बस्तर, गुफनी, भाटपाल, इच्छापुर, रेटावंड, बोदागुड़ा, चोलनार, करहाभाटा, मटनार, मंगनार, बकावण्ड, कौवड़ावण्ड, कोलावल, पाहुरबेल, मईलबेड़ा, करपावण्ड सहित 21 ग्रामाें के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा रियासत कालीन परंपरानुसार अर्पित किया गया । आज भगवान जगन्नाथ को अमनिया भोग के अर्पण के बाद हजाराें श्रृद्धालुओं ने श्रीजगन्नाथ के भात का प्रसाद ग्रहण किया, वहीं 20 परिवार के लोगों ने गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में श्रीजगन्नाथ स्वामी के समक्ष सत्यनारायण कथा का श्रृवण किया।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य बनमाली पानीग्राही ने बताया कि गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में श्रीजगन्नाथ स्वामी काे 4 जुलाई तक प्रतिदिन अमनिया भोग काअर्पण एवं सत्यनारायण कथा का श्रृवण की रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन किया जायेगा।उन्हाेनने बताया कि शताब्दियों पुरानी मान्यता अनुसार श्रीजगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के समक्ष गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में सत्यनारायण कथा के श्रृवण का सर्वाधिक पुण्य-लाभ प्राप्त होता है। इसके साथ ही मुण्डन, अन्नप्राशन व अन्य विविध अनुष्ठान का निर्वहन भी किया जाता है। गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ ही रोजाना संध्या 7.30 बजे महाआरती के उपरांत आज से बस्तर गाेंचा के मंच से तय कार्यक्रम के अनुसार भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि बस्तर गोंचा महापर्व के नियत कार्यक्रम के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में 30 जून को अंखड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, इसी प्रकार 1 जुलाई को हेरापंचमी पूजाविधान में माता महालक्ष्मी की डोली नगर भ्रमण कर गुंडिचा मंदिर में लक्ष्मी-नारायण संवाद पूजा विधान संपन्न किया जावेगा। 2 जुलाई छप्पन भाेग अर्पण किया जायेगा, सभी श्रृद्धालु इस पावन पुण्य अवसर पर पुण्य-लाभ प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
Trending
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


