खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर ऑटोमेटेड पार्किंग की शुरुआत हो चुकी है। इस सिस्टम से अब पार्किंग एंट्री पर स्वचालित सिस्टम से पर्ची निकलेगी, जिसमें वाहन का नंबर और प्रवेश का समय स्वतः अंकित रहेगा। पर्ची लेने के साथ ही बैरियर अपने आप खुल जाएगा और वाहन पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश कर सकेगा।
एयरपोर्ट पर पार्किंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमेटेड हो गई है, जिसमें किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। इस व्यवस्था से उन विवादों पर भी लगाम लगेगी, जो पहले पार्किंग शुल्क को लेकर अक्सर सामने आते थे। ड्रॉप या पिकअप के बाद जब वाहन चालक बाहर निकलेंगे तो एग्जिट प्वाइंट पर फास्टैग के जरिए ऑटोमेटिक भुगतान हो जाएगा।
विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने शुक्रवार रात में इस सिस्टम की शुरूआत की। अब यात्रियों के वाहन से ड्रॉप और पिकअप समय के तयशुदा दर के अनुसार पैसा कटेगा, लेकिन पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
Trending
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


