खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल से किए जाने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया।
जेम पोर्टल की प्रक्रियाओं से संबंधित क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम रिसोर्स पर्सन राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्याकंन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी, प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रदान की गई व क्रेता एवं विक्रेता पक्ष को पोर्टल में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किए जाने संबंधी उपायों की भी जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी।
कार्यशाला में कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं कांकेर के महाप्रबंधक उद्योग और संभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्यमी उपस्थित थे।
संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक अजित सुंदर बिलुंग द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


