Author: admin

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बनी लोगों का आशा का केंद्र समस्या सुनते ही आधी रात की गई त्वरित निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर बेहद ही संवेदनशील है, यही वजह है कि लोक कल्याण के कार्यों में तेजी आई है तथा तत्काल समय पर समाधान भी मिल जाता है। आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से लोगों में बहुत उत्साह है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी अमला आम आदमी को राहत पहुंचाने पूरी तरह से सक्रिय है। दिन हो या रात समय की परवाह किए बिना समस्या का त्वरित गति से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए जवान निकले थे। धनोरा मांडगांव इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 6 प्रेशर कुकर आईईडी लगा रखा था, जिसे जवानाें ने आज शुक्रवार को सतर्कता एवं सूझ-बूझ से बरामद किया है। बरामद 6 प्रेशर कुकर आईईडी में 4-4 किलो के 3 और 3-3 किलो के 3 आईईडी शामिल है। एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। जिले के भरतपुर सोनहत विधायक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया।टॉपर छात्रा अंकिता रजक और सिफा बी ने स्कूटी मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह ने छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मनपसंद का लैपटॉप के साथ हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही टॉपर स्कूल के प्राचार्य को 11 हजार रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक लॉ स्टूडेंट से पुलिस के जवान ने दुष्कर्म किया है, आरोपी जवान चंद्रमणि ने अपने ही कार में युवती से रेप किया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान चंद्रमणि पुलिस अकादमी में तैनात है, आरोपी जवान ने अपने ही कार में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 520.7 सूरजपुर जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जांजगीर चांपा। भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक आस्था के बीच तीज पर्व का एक महत्वपूर्ण स्थान है। तीज न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर, पारिवारिक मूल्यों और स्त्री शक्ति के सम्मान का प्रतीक भी है। विशेषकर हरितालिका तीज के इस पवित्र पर्व में, महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सौभाग्य और समृद्धि के लिए व्रत करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था।सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। भाटापारा के ग्राम रोहरा बंजारी नाला के पास अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लगभग पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना बीती रात 7.30 बजे की है, जिसकी जानकारी आज मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना सिमगा थाना क्षेत्र के लिमतरा चौकी की है। अज्ञात आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस एवं लिमतरा चौकी पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Swine Flu in CG) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश भर में फिर से 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं।प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, पुलिस अपनी जांच में जुटी है। पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे,…

Read More