खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था।
सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थे, जबकि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग की सदस्य थीं।
इन दोनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसमें नारायणपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। सलाम दंपत्ति नारायणपुर, कुकड़ाझोर और सोनपुर क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

