Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप

    November 26, 2026

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

    November 26, 2026

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
    • ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
    • पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
    • सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
    • आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    रायपुर

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता

    3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

    3271 नए उद्योग स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग रजत कुमार आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘औद्योगिक विकास नीति 2024-30’ (रोज़गार आधारित नीति), प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था के चलते निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से़ विस्तार हुआ है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रदेश में 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव (309 प्रस्ताव) सामने आए हैं, जिनसे आगामी वर्षो में करीब 2 लाख रोज़गार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इनमें से 192 प्रोजेक्ट्स उन्नत चरण में हैं, 160 का क्रियान्वयन जारी है और 32 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। बताया गया है कि 51 प्रतिशत निवेश थ्रस्ट सेक्टर्स में और 49 प्रतिशत ट्रेडिशनल सेक्टर्स में है, जबकि 24 जिलों में कार्य प्रारंभ हुआ है।
    3271 नए उद्योगों की स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगा प्रत्यक्ष रोजगार से जुड़े
    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन ने बताया कि राज्य में उद्योगों की स्थापना को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ आज राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त 160 से अधिक उद्योगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 32 उद्योगों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ में पहली बार कई नए क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत और निवेश की संभावनाएं विकसित हुई हैं। इनमें गारमेंट सेक्टर, चॉकलेट निर्माण, एआई डाटा सेंटर पार्क, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ग्लोबल बीपीओ, इंट्राओकुलर लेंस निर्माण तथा सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
    उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन
    मंत्री देवांगन ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1,594 करोड़ की सब्सिडी वितरित दी गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती करने राज्य में वर्तमान में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए हैं। विनिर्माण सूक्ष्म इकाई को 100% व सेवा सूक्ष्म इकाई को 150% स्थायी पूंजी निवेश लाभ, महिला अनुसूचित जाति/जनजाति सूक्ष्म इकाइयों को प्रारंभिक पूंजी हेतु 25% मार्जिन मनी सब्सिडी, ब्याज मुक्त ऋण तथा ‘उद्यम क्रांति योजना’ (प्रारूप प्रक्रियाधीन) शामिल हैं।
    निर्यात में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने बताया कि राज्य से होने वाले निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश का निर्यात 16 हजार 681 करोड़ से बढ़कर 18 हजार 715 करोड़ तक पहुँच गया है, जो 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क स्थापित किए गए हैं।
    एक क्लिक पर 210 से ज्यादा सेवाएं और नए क्षेत्रों पर फोकस
    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया किउद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वन-क्लिक के जरिए 210 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ अब राज्य सरकार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते हुए आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश के नए अवसर तैयार कर रही है। वन क्लिक व लैंड सिस्टम के तहत 25 विभागों की 210 सेवाएं व अनुदान ऑनलाइन उपलब्ध हैं, 28 दिनों में प्रोत्साहन राशि वितरण, 7,000 आवेदन स्वीकृत (बस्तर से आवेदनों में 102 प्रतिशत वृद्धि) और निवेशक संतुष्टि रेटिंग 4.07/5 दर्ज की गई है। ऑनलाइन लैंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 1,548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन तथा 100 प्रतिशत GIS एकीकृत भूमि अभिलेख की व्यवस्था की गई है।
    रिफॉर्म्स व स्टार्टअप
    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने संयुक्त रूप प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस एक्ट 2026, जन विश्वास एक्ट 2025 (279 अपराध गैर-आपराधिक, दो संस्करण लागू करने में देश में प्रथम), उद्योगों का जोखिम आधारित वर्गीकरण, 17,893 मामलों में स्व-प्रमाणन, भू-डायवर्जन की अनुमति समाप्त होना और 3 लाख से अधिक मामलों में स्वचालित नामांतरण जैसे सुधार लागू किए गए हैं। ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30’ के तहत 2,700 पंजीकृत स्टार्टअप्स और 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एमओयू शामिल हैं।
    निर्यात में वृद्धि और राष्ट्रीय रैंकिंग
    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश का निर्यात 2023-24 के 16,681 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹18,715 करोड़ (12.19% वृद्धि) हुआ है। चीन को 12,000 टन कॉपर कन्संट्रेट, कोस्टा रिका को FRK, पापुआ न्यू गिनी को चावल और यूके में हर्बल उत्पादों के निर्यात के साथ ‘निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ अधिसूचित की गई है तथा सभी 33 जिलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए हैं। इसी तरह पीएम गति-शक्ति योजना के 47 यूज़ केसेस व 30 टूल्स का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में नियामकीय सुगमता व संस्थागत वातावरण में प्रथम स्थान, Deregulation 2.0 (28 प्राथमिकता क्षेत्रों में सुधार) में दूसरा स्थान, LEADS 2025 (लॉजिस्टिक्स) में लैंडलॉक्ड राज्यों में ‘High Performer’ तथा BRAP 2024 में 4 श्रेणियों में ‘Top Achiever’ की उपलब्धि मिली है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    दुर्ग

    13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप

    By Khabar WorldNovember 26, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है।…

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

    November 26, 2026

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप

    November 26, 2026

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

    November 26, 2026

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

    November 26, 2026

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

    November 26, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.