Author: admin

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों का हुआ सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर आज सेजेस जांजगीर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस हमें बचपन की याद दिलाता है और इस दिन होने वाले आयोजन के दौरान हमें शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का…

Read More

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण- कलेक्टर मनुष्य की श्रेष्ठता जन्म से नहीं बल्कि अभ्यास से आती हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत नगर के निजी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, जिले के शिक्षा संस्थान डाइट बेमेतरा के प्राचार्य जे के घृतलहरे और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा टेकचंद अग्रवाल ने आज गुरुवार को जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन, जल शक्ति अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति के तहत कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों सहित सरपंच/सचिवों एवं रोजगार सहायकों की प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक ली। बैठक मे उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनपद पंचायात बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव बनाना है। सीईओ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण किए जाने, स्वच्छता अंशदान यूजर चार्ज लिए जाने, गीले कचरे का घर स्तर पर उपचार, सूखे…

Read More

कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा एवं बायर के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीते बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप भंडारकर, अधिष्ठाता, रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र ठाकुर, सहायक संचालक कृषि, दिलीप सिंह सिदार, सहायक संचालक मछली पालन के साथ विवेकानंद गुप्ता बायर कंपनी छत्तीसगढ़ के बाजार विकास प्रबंधक उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि…

Read More

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीसीडीसी की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सहकारी समितियों की प्रगति और उनके विकास के विभिन्न पहलुओं पर एजेंडा वार चर्चा की गई।कलेक्टर शर्मा ने सहकारी समितियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी (पैक्स) समितियों को आदर्श उपविधि का अंगीकारण करना चाहिए, जिससे वे बहुउद्देशीय और बहुआयामी बन सकें। उन्होंने पैक्स समितियों को कृषि क्षेत्र में केवल ऋण प्रदान करने तक सीमित न रहकर अन्य व्यवसायिक गतिविधियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। डेयरी पॉलीटेक्निक, बेमेतरा चोरभट्टी में पी.ई.टी. के माध्यम से प्रवेश उपरांत रिक्त सीटों पर अंको के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 03 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित है। डेयरी पॉलीटेक्निक, बेमेतरा के डेयरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के द्विवर्षीय (चार सेमेस्टर) कोर्स हेतु एक सत्र में कुल 30 सीट निर्धारित है जिनमें पी.ई.टी. के माध्यम से 12वीं परीक्षा गणित विषय उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश की पात्रता निर्धारित की गयी है किन्तु शैक्षणिक सत्र 2024-25 में निर्धारित सीटों पर पी.ई.टी. के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया उपरांत रिक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि इस वर्ष रियासत कालीन बस्तर दशहरा के परंपराअेां निर्वहन के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च हाेने का अनुमान है। डेढ़ करोड़ रुपए में चावल-17 लाख, किराना- 9 लाख, रसूम, बिदाई रसूम – 4 लाख रुपए। मंदिर व रथ बिजली सजावट, एलईडी- 32 लाख 10 हजार। कुर्सी, शामियाना, टेंट व अन्य-19 लाख 50 हजार। गाड़ी मरम्मत व अन्य गाड़ी किराया 16 हजार 500। डीजल – 8 लाख 20 हजार। लोहा- 38 हजार रुपए। फल, फूल और भोग मिठाई- 4 लाख 81 हजार 500 रुपए। रथ, रस्सी व…

Read More

भोपाल। शिक्षा दिवस पर मध्यप्रदेश में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर उज्जैन से संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उत्कृष्ट शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

Read More

देश उत्तम शिक्षा के मामले में हमेशा से समृद्ध- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतिभाओं के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। राज्यपाल डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और…

Read More

महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया।बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली धारणा साहू और रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो…

Read More