खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। डेयरी पॉलीटेक्निक, बेमेतरा चोरभट्टी में पी.ई.टी. के माध्यम से प्रवेश उपरांत रिक्त सीटों पर अंको के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 03 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित है।
डेयरी पॉलीटेक्निक, बेमेतरा के डेयरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के द्विवर्षीय (चार सेमेस्टर) कोर्स हेतु एक सत्र में कुल 30 सीट निर्धारित है जिनमें पी.ई.टी. के माध्यम से 12वीं परीक्षा गणित विषय उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश की पात्रता निर्धारित की गयी है किन्तु शैक्षणिक सत्र 2024-25 में निर्धारित सीटों पर पी.ई.टी. के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया उपरांत रिक्त सीटों पर पहली बार जीव विज्ञान विषय से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश की पात्रता हेतु अनुमति प्रदान की गई है यह जीव विज्ञान विषय के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।
अंको के आधार पर प्रवेश की अंतिम तिथि 16 सितंबर के उपरांत यदि कोई सीट रिक्त रह जाती है तो द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 से 29 सितंबर 2024 तक रखी जावेगी। प्रवेश प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी चोरभट्ठी स्थित डेयरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बेमेतरा के अलावा दूरभाष क्र. 9340291259 से संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

