खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। जिले के भरतपुर सोनहत विधायक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया।टॉपर छात्रा अंकिता रजक और सिफा बी ने स्कूटी मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह ने छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मनपसंद का लैपटॉप के साथ हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही टॉपर स्कूल के प्राचार्य को 11 हजार रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। साथ ही विधायक रेणुका सिंह ने वादे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

