Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितम्बर 2024 को वनमंडलाधिकारी कवर्धा शशि कुमार द्वारा रेंगाखार के रामपुर क्षेत्र में वन विभाग एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित रोज़गार मूलक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरिक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को ऑटो रिपेयर तथा महिलाओं को सिलाई कार्य में दक्ष बनाया जा रहा है। वनमण्डलाधिकारी कवर्धा ने अभ्यर्थियो से विस्तृत में चर्चा की। महिलाओं को किट का वितरण किया गया तथा सिलाई मशीन हेतु चक्रीय निधि से मिलने वाले ऋण के बारे में भी बताया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को मन लगाकर कक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजमार्ग और खनिज तथा दूरसंचार से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं के लिए संबंध में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण, वृक्षों की कटाई और वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश संबंधित जिलें के कलेक्टर को दिए।बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर-कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर-उरगा मार्ग, रायपुर-दुर्ग फोर लाइन सहित अन्य…
पवित्र दशहरा रथ के लिए काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए रोपे गए 251 पौधे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर दशहरा समिति की बैठक जगदलपुर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें बस्तर दशहरा पर्व को सभी मिलकर उत्साहपूर्वक मनाने तथा सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बस्तर दशहरा समिति की बैठक के बाद पवित्र दशहरा रथ के निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई। माचकोट रेंज के नकटी सेमरा वन क्षेत्र में कुल 251 पौधे लगाए गए, जिनमें से प्रत्येक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दल पिछले कुछ महीनों से जातिगत जनगणना का मुद्दा उछाल कर देश भर में अपने पक्ष में हवा बनाने की जी तोड कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ राजग की मुखिया भाजपा ने अभी तक अपना कोई स्पष्ट दृष्टिकोण व्यक्त नहीं किया है परन्तु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गत दिनों केरल के पलक्कड़ शहर में संपन्न अपनी अखिल भारतीय समन्वय बैठक में जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं उनका निश्चित रूप से स्वागत किया जाना चाहिये। संघ का मानना है कि हिंदू समाज में जाति एक संवेदनशील मुद्दा है। राष्ट्रीय एकता और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शांतिनिकेतन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हमारे माननीय शिक्षकों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के संचालक श्री मुकेश गुप्ता जी, प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रीमती देवाहूती के तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। संचालक मुकेश गुप्ता गुप्ता जी ने कहा कि हमारी पहली शिक्षक हमारी मां होती है शिक्षक ही समाज के निर्माता होते हैं और उन्हें समाज के भविष्य का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी जाती है। प्रधानाचार्य मैडम ने कहा की हमारे शिक्षकों ने अपने ज्ञान और अनुभव से हमें शिक्षित किया है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले में तीन माह से लापता राजमिस्त्री की लाश जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के नीचे बरामद हुआ है। पानी टंकी को जेसीबी से गिरा गया और 15 फीट खुदाई के बाद पुलिस ने शव निकाला, जो पूरा कंकाल बन गया था।यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के लूरैना गांव की है। राजमिस्त्री संदीप लकड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में जून से लापता हुआ था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की पर कुछ पता नहीं चला था। जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई तब पुलिस को सफलता मिली। राजमिस्त्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक- संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने इन तीनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के थाना सिटी काेतवाली पुलिस ने खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी की रिपाेर्ट पर ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले खरीदी केन्द्र प्रभारी बालनाथ दीवान और कम्प्युटर ऑपरेटर सुश्री यामिनी पुजारी को गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया। मामले की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2024 को खाद्य विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमति ललिता मरकाम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता लिखित एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी की गई थी। थाना सिटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज शुक्रवार की दोपहर काे बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आज जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे जहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके बाद मेकाॅज पहुंचे, जहां वार्डों का निरीक्षण करने के बाद सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में वहां की व्यवस्थाओं के साथ ही नई भर्तियों के बारे में चर्चा की संभावना व्यक्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने साजा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेलगांव में आठ हनुमान लंगूरों के अवैध शिकार के मामले में मुख्य आरोपी रामाधार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रमुख वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राव ने ऐसे मामलों में लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए है। दुर्ग सर्किल के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डॉ. केनिली माचिओ एवं वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री चंद्रशेखर परदेशी के नेतृत्व में राज्य उड़नदस्ता द्वारा यह कार्रवाई…

