खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के थाना सिटी काेतवाली पुलिस ने खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी की रिपाेर्ट पर ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले खरीदी केन्द्र प्रभारी बालनाथ दीवान और कम्प्युटर ऑपरेटर सुश्री यामिनी पुजारी को गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया।
मामले की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2024 को खाद्य विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमति ललिता मरकाम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता लिखित एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी की गई थी। थाना सिटी काेतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान शासकीय लैम्पस गिरोला में शासकीय धन का दुरुपयोग करके धान की राशि की गबन की पुष्टि की।
आरोपी बालनाथ दीवान और सुश्री यामिनी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, उप निरीक्षक नवल कोड़ोपी, सउनि. राज कुमार कोमरा, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, म.प्र. आर. 325 रेवती नेताम, म.आर. 527 जमूना कश्यप और साइबर टीम का योगदान रहा।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

