Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – मुम्बई l बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस लंबे समय से स्टार के आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को दीपिका को डिलीवरी से पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें नन्हे मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणेश चतुर्थी के अगले दिन एक…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम मे होंगे शामिल* *इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह* *राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी मनाई जाएगी बलराम जयंती* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 08 सितम्बर 2024/ कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जी की जंयती के उपलक्ष्य में 9 सितम्बर को प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। किसान दिवस…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा। श्रीमती हेमा मालिनी ने कल रायगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक,मुंगेली l कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने जिले के बघेरा में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नि:शुल्क नशा मुक्ति केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालक से मरीजों की संख्या और उन्हें दिए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वहां मरीजों को मिलने वाले भोजन एवं साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से चर्चा कर मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पंजियो का भी अवलोकन…
*मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा। इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री…
*नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर,मिल रहा है अतिरिक्त लाभ* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l महिलाएं अब घरों के भीतर चूल्हा- चौका के काम तक सीमित नही रह गई है। वे दिन प्रतिदिन नित नए आधुनिक कार्य को सीखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का सतत प्रयास कर रही है। इन्ही प्रयासों में से एक बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम लाहोद निवासी निरूपा साहू अब गांव में ड्रोन वाली दीदी के नाम से जानी जाती है। निरूपा साहू बताती है की उनका मूल घर ग्राम करदा है। लेकिन हम लोग लाहोद में ही निवासरत है।…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पीएम जनमन योजना से स्वीकृत हुआ कार्य* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने दिया था आवेदन, गांव में बिजली पहुंचने की खबर से लोग गदगद, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l लंबे इंतजार के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी में आखिरकार वह दिन आने वाला है जब वहां की रातें भी जगमग होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के इस गांव में बिजली पहुंचाने के कार्य को स्वीकृति मिली है। गांव में…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l करोना काल में करोड़ों रुपए खर्च कर DKS अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट खोला गया था, लेकिन लगभग दो साल से यह बंद पड़ा है. इस मामले को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोरोना के समय आक्सीजन की डिमांड बढ़ गई थी l डीकेएस सहित कई अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाया गया था. कुछ कारणों के चलते यह बंद पड़ा हैl इसे जल्द चालू कराने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है l लगातार निर्देश के बाद भी प्लांट की तकनीकी खामियों को दूर नहीं करने पर संबंधित एजेंसी और ठेकेदार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l खुद को नारी शक्ति संस्था की अध्यक्ष बताकर खुद को समाजसेवी बताया फिर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कर दी बड़ी धोखाधड़ी। ऐसे ही राजधानी की महिला शोभा ठाकुर से जुड़ा धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर काम दिलाने का झांसा देकर गरीब महिलाओं से ठगी की है। बताया जा रहा है कि ये ठगी नारी शक्ति पार्टी की अध्यक्ष शोभा ठाकुर के द्वारा की गई है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आपको बतादें कि ये केस ऑनलाइन…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – गोरेला पेंड्रा मरवाही l अपनी बुजुर्ग दादी को टंगिया से मारकर मौत के घाट उतारने वाले पोते को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा 5000 रुपए के अर्थदंड के साथ 1 हजार रुपए का अतिरिक्त दंड दिया गया है. अर्थदंड नहीं दिए जाने पर 1 वर्ष के लिए अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है. न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने यह सजा सुनाई. इस मामले में पंकज नगायच लोक अभियोजक थे l मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़कई गौटियांपारा का है, जहां बीते साल अक्टूबर में 22 वर्षीय विकास…

