Author: admin

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – जशपुर  l छत्तीसगढ़ में कई जिलों में गौ तस्करी अपने चरम पर है, जशपुर जिले में पुलिस ने मवेशी को मारकर मांस की बिक्री करने वाले छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये सभी आरोपी जंगल में गाय को मारते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद से मौके से फरार हो गए थे, वहीं पुलिस ने मांस बेचने के आरोप में छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l तेलीबांधा पुलिस ने एक कारोबारी को शेयर में निवेश करने पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर 28 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया हैl Telibandha Police दो दिन पहले खम्हारडीह थाने में राजीव नगर निवासी एक डॉक्टर असित कुमार नायक ने 89 लाख के साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट लिखाई थी. दोनों मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. ऐश्वर्या एम्पायर लभांडीह निवासी निशांत जैन (45 वर्ष) ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके मोबाइल में कॉल करके आरोपी ने खुद को एसएमओ…

Read More

  *भक्त माता कर्मा चौक का किया लोकार्पण, कर्मा भवन में मंच और अन्य कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम में 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार रुपए की लागत से किए जाने वाले 171 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने रिसाली के इस्पात नगर में भक्त माता कर्मा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। रिसाली नगर निगम द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से इस चौक का सौंदर्यीकरण किया…

Read More

  *स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सजग रहने की अपील की* *किसी भी जानकारी के लिये फोन नम्बर 104 पर कर सकते हैं संपर्क* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l स्वाइन-फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड, दवाईयों और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च संस्थानों में भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि स्वाइन-फ्लू सामान्य बुखार जैसा ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल को दी गई फाँसी की सजा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की उस टिप्पणी को घोर राष्ट्रविरोधी, अलगाववादी और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर उनकी राय ली जाती (यानी अगर उनकी चलती) तो वह फाँसी के लिए मना कर देते। अफजल को लेकर दिया गया यह बयान नेशनल कॉन्फ्रेंस और अब्दुल्ला के इरादों और नीयत को साफ कर देते हैं। श्री साव ने सवाल दागा कि ऐसा कहकर अब्दुल्ला…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 960.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2028.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।  राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा…

Read More

  *27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण* *हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं हितग्राहियों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – मोहला-मानपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों के दबाओं से नक्सलियों की कमर टूटने लगी है। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इससे नक्सली बौखला गए हैं। इस बीच मोहला जिले के औंधी एलओएस के एससीएम को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर करने से पहले मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 6 सितंबर को कांकेर बस्तर और नारायणपुर के बॉर्डर गांव मलमेटा क्षेत्र में नक्सलियों ने मोहला औंधी एलओएस के एससीएम राजू उर्फ विजजा को पुलिस बल के सामने सरेंडर करने से पहले पकड़कर जन अदालत में मौत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l राजधानी में यूं तो आम दिनों में ही सुबह के चार घंटे और शाम को तीन घंटे छह से नौ बजे तक ट्रैफिक का भारी दबाव होता है. जाम के हालात बनते रहते हैं. गणेशोत्सव के दौरान शाम को श्रद्धालुओं के कारण भीड़ और बढ़ने तथा आधी रात तक लोगों की आवाजाही होने का अनुमान है. ऐसे में यातायात व्यवस्था हेतु जवानों को ड्यूटी दो घंटे बढ़ाकर आधी रात तक कर दी गई है l गणेशोत्सव के दौरान पुरानीबस्ती, सदरबाजार, गुढ़ियारी, फाफाडीह, बढ़ईपारा, रामसागरपारा, पंडरी रोड, टिकरापारा चौक रोड पर ट्रैफिक पुलिस का फोकस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। जिले में स्वाइन फ्लू से ग्रसित एक और मरीज की मौत हो गई है। महिला मरीज 31 अगस्त से सिम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी, और शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कुल संख्या 9 हो गई है। इसके अलावा, हाल ही में 5 नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 159 तक पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी 60 वर्षीय महिला प्रभावती को 31 अगस्त को शरीर…

Read More