खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए जवान निकले थे। धनोरा मांडगांव इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 6 प्रेशर कुकर आईईडी लगा रखा था, जिसे जवानाें ने आज शुक्रवार को सतर्कता एवं सूझ-बूझ से बरामद किया है। बरामद 6 प्रेशर कुकर आईईडी में 4-4 किलो के 3 और 3-3 किलो के 3 आईईडी शामिल है।
एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व में बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने मिलकर बरामद 6 प्रेशर कुकर आईईडी काे सुरक्षाबलाें के बम डिस्पोजल टीम ने माैंके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश काे नाकाम कर दिया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते धनोरा मांडगांव क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Trending
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

