Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
घटनाओं पर चिंता व्यक्त करने के बजाय भाजपा अध्यक्ष सरकार की नाकामी पर ताली बजा रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में सरेआम गोलीबारी और रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी डरा सहमा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रोज हत्याएं हो रही, गोलियां चल रही, रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी। चार दिन में 9 हत्या, जेल के बाहर सरेआम गोलीबारी कब जागेगी सरकार? अपराधियों के हौसले बुलंद है कि प्रदेश के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले सेंट्रल जेल के बाहर दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी…
दक्षिण से आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। पूरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार पर लगाये जा रहे मिथ्या आरोपों पर उन्हाेने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को आज तक बर्दाश्त नही कर पा रही है, इसी लिए छटपटा रही है, इसी छटपटाहट में अनर्गल मनगढ़ंत मिथ्या बातों का प्रचार कर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस बस्तर में धर्मांतरण मंतातरण कर जबरन लोगो को भड़का कर बस्तर के शांत माहौल को अशांत करने का काम कर रही है। भ्रामक और मिथ्या प्रचार कर आप…
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं के अनूठा संगम से सजेगा राज्योत्सव खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को जिले में कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में विधायक पण्डरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी चन्द्रवंशी…
मुख्य अतिथि होंगे रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत लोक कलाकार डॉ पुरूषोत्तम चन्द्राकर, खिलेश्वरी साहू सहित अन्य कलाकर देंगे प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान जांजगीर में भव्य एवं गरिमामय ढंग से जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, अतिविशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह,…
जनदर्शन में आज कुल 79 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों, मांग एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत भैंसतरा निवासी अंजली वैष्णव द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील…
पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दीं शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने आगामी 10वीं जूनियर राष्ट्रीय चयन राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए चैंपियनशिप में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजन स्थल छुरिया (राजनांदगांव) के लिए रवाना किया।पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “आपका उत्साह और मेहनत निश्चित रूप से आपको सफलता दिलाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेलों का विकास बेहद जरूरी है, और आपकी भागीदारी इन क्षेत्रों में सकारात्मकता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदल रहा है, शुष्क हवाओं के कारण रात में अब ठंड बढने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। नवंबर में बारिश की गतिविधि सामान्य से कम रहने की संभावना है। जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा था। बताया जा रहा है कि अभी उत्तरी हवाओं के प्रभाव के चलते न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण कोसा केंद्र जगदलपुर में नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण के लिए 11 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण अवधि 4 माह की होगी। प्रशिक्षण अवधि पर मासिक शिष्यवृत्ति तीन हजार देय होगा तथा नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था स्वयं को करना होगा तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम साक्षर के साथ अभ्यर्थी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के प्रमुख को-वर्किंग स्टार्टअप इनोव8 (Innov8) ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, इनोव8 राज्य सरकार के साथ मिलकर राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में को-वर्किंग स्पेस स्थापित करेगा, जिसकी शुरुआत रायपुर से होगी। इस पहल के रूप में, इनोव8 ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से रायपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में एक प्रीमियम को-वर्किंग स्पेस लॉन्च किया है, जो नगर निगम के खाली स्थानों को को-वर्किंग, को-लर्निंग और को-स्किलिंग के लिए हब्स में बदल रहा है। यह स्पेस 10,000 वर्ग…

