Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
कलेक्टर ने सभी तैयारियां शीघ्र पूरी करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में 05 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। समारोह में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर राहुल देव ने सभी तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में सिरगिट्टी नयापारा निवासी श्रीमती निर्मला बाई यादव ने राजकुमार यादव द्वारा उनके भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंगियाडीह निवासी संतोषी बाई ने आवास योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदों द्वारा नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग व महापौर निधि में किए भ्रष्टाचार की जांच कर एफआईआर दर्ज करने हेतु बस्तर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया जिसकी प्रतिलिपि बोधघाट थाना में भी दी गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 नवम्बर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 5 नवम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचेंगे।उप मुख्यमंत्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के छठ घाट में अरपा आरती में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे छठ घाट से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने भी उन्हें मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान पर तथा कनिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर विगत 28 अक्टूबर को पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रणव सिंह, मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, सुअभिलाषा पैकरा, विनायक शर्मा, अरुण…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का करेंगे शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का घुठेली गांव के रहने वाला देवराज सिंह ने अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। बता दे की देवराज का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इस खबर जानने के बाद देवराज के घर में खुशी का माहौल है व दोस्त लगातार घर पहुंच कर बधाइयां व फटाका फोड़ के खुशी का इजहार कर रहे हैं। देवराज के पिता छतर सिंह रिटायर्ड पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी है। मां ग्रहणी है। देवराज बताते हैं कि इससे पहले आरक्षक में उनका वेटिंग लिस्ट में नाम आ गया…
छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने, कांग्रेस कर रही साजिश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के लोगों की कारगुजारियों को सामने रखा है और कहा है कि एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश अपना 25वाँ राज्योत्सव मना रहा है, वहां बड़े दुख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुज़ारियों को आपके बीच रखने की विवशता है। देव ने साफ-साफ लफ्जों में आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में…

