Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छठ पूजा का महापर्व 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा, इसके बाद 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और अंत में 8 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ पूजा का समापन होगा। यह पर्व संयम, श्रद्धा, और स्वच्छता के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिसमें व्रतधारी कठिन नियमों का पालन करते हैं।रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रविवार को सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि रेलवे इस साल यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र से 13 दिनों में 195 विशेष ट्रेनें चला रहा है। कुमार ने बताया कि “हम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे और रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही।यह घटना किरना सरगांव के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।…
सिटी ग्राउण्ड में आयाेजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेण्डी होंगी मुख्य अतिथि
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत 5 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी रहेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग केदार कश्यप होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफिरा साहू के आतिथ्य में आयोजित किया जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अवैध रूप से गांजा की बिक्री करते हुए पकड़ी गई है।सिरगिट्टी पुलिस को सुचना मिली की तिफरा के विष्णु चौक की रहने वाली शीतल वर्मा और रानु वर्मा अपने घर मे मादक पदार्थ गांजे की बिक्री कर रही है। सुचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।यहां दोनों आरोपी महिलाओ से 1 किलो 660 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपियो से 15 हजार रुपए नगद भी बरामद किया गया। दोनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोली चली है। अज्ञात लोगों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक जेल में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान नाम के युवक पर गोलियां चलाई गईं। वो आदतन बदमाश है। घायल को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले से आज रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दामोर ने मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन को निर्बाध, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।
भोपाल। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ में हाथियों के हमले में गई दो ग्रामीणों की जान को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से हाथियों के आकस्मिक आगमन को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ तालमेल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हाथी छत्तीसगढ़ की तरफ से आते है, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर हाथियों के आकास्मिक आगमन को नियंत्रित करने के लिए एक तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि इनके कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से बचा जा सके। ज्ञात हो कि बीते दिनों बांधवगढ़ टाइगर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। जिसमें इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। कुल 181 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होंगे। इस सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल है। जिसमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, sp विजय पांडे,एसपी आई के एलेसेला समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल है। कांकेर के नक्सल मुठभेड़ मामले में सबसे अधिक जवानों को इस पदक के लिए चुना गया है। यह सम्मान इन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने रविवार को कांकेर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को नक्सलवाद से बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद व्यक्ति विशेष को टारगेट करते रहे है जबकि धर्मांतरण पूरे समाज को निशाना बनाकर किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है, धर्मांतरण को रोकने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के देश भर में पद यात्रा करने की बात भी कही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर में जल्द कथावाचन करने की बात कही है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर में बागेश्वर धाम सरकार के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने 11 परिवारों ने धर्म वापसी की है।हिंदू धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को मानने वाले 11 परिवारों ने धीरेंद्र शास्त्री के सामने वापस हिंदू धर्म को अपना लिया है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। कांकेर सासंद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम ने पैर धुलवाकर वापसी करवाई। नरहर देव मैदान में दरबार के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने वापसी कराई।

