खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। जिसमें इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। कुल 181 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होंगे।
इस सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल है। जिसमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, sp विजय पांडे,एसपी आई के एलेसेला समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल है।
कांकेर के नक्सल मुठभेड़ मामले में सबसे अधिक जवानों को इस पदक के लिए चुना गया है। यह सम्मान इन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और नक्सलवाद के खिलाफ उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया जा रहा है। आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

