खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदल रहा है, शुष्क हवाओं के कारण रात में अब ठंड बढने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। नवंबर में बारिश की गतिविधि सामान्य से कम रहने की संभावना है। जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा था।
बताया जा रहा है कि अभी उत्तरी हवाओं के प्रभाव के चलते न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में तेजी से नीचे जाएगा। नवंबर अंत तक न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बस्तर जिला मुख्यालय में गुलाबी ठंड के बढ़ने के साथ ही मार्निंग वाक में निकलने वालाें की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं बस्तर संभाग के ग्रामीण इलाकाें में इन दिनाें धान की कटाई जारी है, इस बीच सुबह घने काेहरे के साथ ठंड बढने़ से कटाई के काम कुछ देरी से शुरू शाे रहा है। रात में ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

