Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर

    adminBy adminNovember 4, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के प्रमुख को-वर्किंग स्टार्टअप इनोव8 (Innov8) ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, इनोव8 राज्य सरकार के साथ मिलकर राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में को-वर्किंग स्पेस स्थापित करेगा, जिसकी शुरुआत रायपुर से होगी। इस पहल के रूप में, इनोव8 ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से रायपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में एक प्रीमियम को-वर्किंग स्पेस लॉन्च किया है, जो नगर निगम के खाली स्थानों को को-वर्किंग, को-लर्निंग और को-स्किलिंग के लिए हब्स में बदल रहा है। यह स्पेस 10,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 100 से अधिक सीटें हैं। 

    शहर के केंद्र में स्थित यह स्पेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, कैबिन रूम्स मीटिंग रूम्स, रिक्रिएशनल एरिया, और रिसेप्शन डेस्क शामिल हैं। यह सेट-अप स्टार्टअप्स, फ्रीलांसर्स, और व्यवसायों को एक सहज अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इस को-वर्किंग हब क लक्ष्य सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है, जिससे शहर का आंत्रप्रेन्योरियल इकोसिस्टम और मजबूत हो सके।

    साझेदारी के बारे में बात करते हुए, इनोव8 के संस्थापक, रितेश मलिक ने कहा, "यह पहली बार है जब इनोव8 किसी टियर-II शहर में प्रवेश कर रहा है। यह स्टार्टअप परिदृश्य को लेकर देश में रायपुर की बढ़ती प्रमुखता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हमारी साझेदारी राज्य को एक समृद्ध स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आंत्रप्रेन्योर्स को सही समर्थन, इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इनोव8 की बिजनेस हेड, पंखुरी सखूजा ने कहा, हम रायपुर में इनोव8 को लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च भारत के उभरते बिज़नेस हब्स को विश्व स्तर का को-वर्किंग स्पेस प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को दर्शाता है।

    रायपुर नगर निगम (आरएमसी) ने इस वर्ष की शुरुआत में दो प्रमुख पहलें: आरंभ और इनोव8 शुरू कीं, जिनका उद्देश्य शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बदलना और 3,000 से अधिक नई नौकरियाँ और 10,000 ट्रेनिंग के अवसर पैदा करना है। यह पहल स्टार्टअप इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप है, जो भारत को नौकरी सृजनकर्ताओं का देश बनाने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित है।

    इनोव8 स्विगी, जियोसावन, टाटा डिजिटल, अपोलो 24/7, पेटीएम, मणिपाल ग्लोबल, रेजरपे, इंडसइंड बैंक, व्हर्लपूल, बीबीसी न्यूज़, पेप्सिको, ओप्पो, स्नैपडील, लेंसकार्ट डॉट कॉम, नायका, बिग बास्केट, ओला, फोनपे जैसी प्रमुख कंपनियों को वर्कस्पेस प्रदान करता है।

    ये सेंटर्स अब खुल चुके हैं, और इसमें रुचि रखने वाले व्यवसाय +919999466688 पर कॉल कर सकते हैं या www.innov8.work विज़िट कर सकते हैं। 

    इनोव8 की स्थापना वर्ष 2015 में डॉ. रितेश मलिक द्वारा की गई थी। वर्तमान में, यह ब्रांड नौ शहरों: दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर में फैला हुआ है। इन शहरों में 30 से अधिक सेंटर्स हैं, जिनमें स्विगी, इंडसइंड बैंक, जियो सावन, फोनपे और टाटा डिजिटल जैसे ब्रांड्स के 8,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। 

    इनोव8 के बारे में: 
    इनोव8 एक प्रीमियम को-वर्किंग स्पेस प्रोवाइडर है, जो उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, एक्सेस और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ ही एक जीवंत और उत्पादक कार्य वातावरण प्रदान करता है। डॉ. रितेश मलिक द्वारा 2015 में स्थापित, इनोव8 देश भर के प्रमुख व्यावसायिक शहरों में सेंटर्स के साथ, भारत में को-वर्किंग स्पेस इंडस्ट्री में खुद को अग्रणी के रूप में स्थापित कर चुका है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.innov8.work विज़िट करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.