Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था से केवल मरीजों ही नहीं, बल्कि मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टर भी परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज के वार्डों का शौचालय चोक है, तो कहीं सीलिंग गिर रही है, तो कमरे में सीपेज की वजह से डॉक्टर बरामदे में ओपीडी संचालित करने को मजबूर हैं। मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर खिलेश्वर सिंह बताते हैं कि ओपीडी में टॉयलेट का पानी रिस रहा है, जिसका बदबू बर्दाश्त से बाहर है, यही वजह है कि हम बरामदे में ओपीडी संचालित कर रहे है। इन अव्यवस्थाओं के साथ ही चूहाें का भी आतंक है, इसके लिए विगत…

Read More

सीसीटीवी कैमरे से होगी धान खरीदी केन्द्रों की निगरानी इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट का होगा तौल में इस्तेमाल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी ने आज मंथन सभाकक्ष में कलेक्टरों की बैठक लेकर बिलासपुर संभाग में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरें से निगरानी रखी जायेगी। प्रत्येक केन्द्र पर दो-दो कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही धान संग्रहण केन्द्रों और राईस मिल परिसरों में भी कैमरे इन्स्टाल किये जाएंगे। तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा…

Read More

श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा अयोध्या धाम का दर्शन करना सौभाग्य की बात बिलासपुर, 06 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 11 नवंबर 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, कोहका, भिलाई द्वारा सुरक्षा गार्ड के 200 पद, योग्यता 10वीं, 12वीं वेतनमान 10000-15000 आयु 20 से 40 वर्ष, सुरक्षा पर्यवेक्षक के 50 पद, 12वीं वेतनमान 12000-17000 आयु 20 से 40 वर्ष महिला गार्ड का 20 पद,…

Read More

प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को लिया आड़े हाथ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश मे लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ़ आंदोलन करते धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इस धरना प्रदर्शन मे बलरामपुर जिले की पुलिस अभिरक्षा में प्रताड़ना से युवक की मौत बहुत निंदनीय है प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, संत कबीर आश्रम दामाखेड़ा में उदित मुनि साहेब पर हुए हमले का विरोध किया गया। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और प्रदेश में हो रही हिंसक घटनाओं और कानून व्यवस्था पर सवाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल गेट के बाहर भाई से मिलने आए बदमाश पर गोली चलाने वाले 4 और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी ओडिशा फरार होने की फिराक में थे। क्राईम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी में शामिल अब्दुल शेख गफ्फार उर्फ वादिया एवं हीरा छुरा और दोनों को फरार होने में मदद करने वाले आरोपी नरेन्द्र जगत एवं रवि जाल को भी गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि इन आरोपियों ने सोमवार को टिकरापारा थाना के पुराने बदमाश साहिल पर जेल के गेट के बाहर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास और निर्माण पर आधारित 32 स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में 04 बच्चों को अन्नप्राशन कराया और सुपोषण टोकरी प्रदान किया। उन्होंने पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर अपराध रोकने के उपाय, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आदि की जानकारी ली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला पंचायत द्वारा धनलक्ष्मी स्वसहायता समूह देवगांव को 15 हजार रूपए, मां दुर्गा स्वसहायता समूह नेवासपुर को 15 हजार रूपए, महामाया स्वसहायता समूह सुरीघाट को 60 हजार रूपए, मां भवानी स्वसहायता समूह देवगांव को 60 हजार रूपए, गणेश स्वसहायता समूह करूपान को 04 लाख रूपए और कौशल माता स्वसहायता समूह सम्बलपुर को 02.50 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह 02 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र एवं 02 को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपा गया।…

Read More

सभी के बेहतर प्रयास से हमारा राज्य तेजी से बढ़ेगा आगे- कलेक्टर गरिमामय वातावरण में हुआ राज्योत्सव का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। फिल्म संगीत गायक निंदर सिंह व स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विधायक मोहले ने जिले के नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की बधाई एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और कलेक्टर हरिस एस ने आज बुधवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड मुख्यालय पहुंचकर हाईस्कूल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर और कलेक्टर ने विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बॉलीबॉल खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के कब्बड्डी, 200 मीटर दौड़ और खो-खो स्पर्धा की शुरुआत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और कलेक्टर हरिस एस ने बकावंड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के तहत करपावंड एवं करीतगांव जोन के मध्य विभिन्न विधाओं के…

Read More