खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और कलेक्टर हरिस एस ने आज बुधवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड मुख्यालय पहुंचकर हाईस्कूल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर और कलेक्टर ने विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बॉलीबॉल खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के कब्बड्डी, 200 मीटर दौड़ और खो-खो स्पर्धा की शुरुआत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और कलेक्टर हरिस एस ने बकावंड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के तहत करपावंड एवं करीतगांव जोन के मध्य विभिन्न विधाओं के स्पर्धाओं का अवलोकन किया। इस दौरान बालिका वर्ग के कब्बड्डी स्पर्धा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस करवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं 200 मीटर दौड़ तथा खो-खो स्पर्धा शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही बालक सीनियर वर्ग व्हालीबॉल मैच का अवलोकन कर युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान कमिश्नर और कलेक्टर ने सेल्फी जोन में सेल्फी खिंचवाई। कमिश्नर और कलेक्टर ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें आगामी प्रतियोगिता में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कमिश्नर और कलेक्टर ने अपने प्रवास के दौरान बस्तर ओलम्पिक में शामिल होने आए खिलाड़ियों के लिए विभिन्न व्यवस्था का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों को दोपहर का भोजन भी परोसा। वहीं खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन की सुलभता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, तहसीलदार नीतिश वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री मण्डावी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

