खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला पंचायत द्वारा धनलक्ष्मी स्वसहायता समूह देवगांव को 15 हजार रूपए, मां दुर्गा स्वसहायता समूह नेवासपुर को 15 हजार रूपए, महामाया स्वसहायता समूह सुरीघाट को 60 हजार रूपए, मां भवानी स्वसहायता समूह देवगांव को 60 हजार रूपए, गणेश स्वसहायता समूह करूपान को 04 लाख रूपए और कौशल माता स्वसहायता समूह सम्बलपुर को 02.50 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह 02 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र एवं 02 को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपा गया।
चिकित्सा विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 04 कृषकों को मसूर बीज, 02 को चना बीज, 02 को रिपर मशीन, वन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 02 हितग्राहियों को 16-16 हजार व 01 को 12 हजार रूपए का चेक, शिक्षा विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, एम.आर.कीट व एजुकेशनल कीट, कौशल विकास योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 05 लोगों को नवीन राशनकार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, वाकर, बैसाखी, ट्रायसायकल और चेक, उद्यान विभाग द्वारा राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना के तहत 05 हितग्राहियों को सब्जी मिनी कीट, मछली पालन विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को मत्स्याखेट हेतु जाल व 02 को आईस बॉक्स, नगरपालिका द्वारा पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 01 हितग्राही को 50 हजार व 03 को 20-20 हजार रूपए का चेक और अंत्यावसायी विभाग द्वारा 01 हितग्राही को 80 रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

