Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन ने जगदलपुर से भुवनेश्वर और किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ और आने वाले दिनों में शादियों को लेकर यह निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ बस्तर के लोगों को मिलेगा। वाल्टेयर डिवीजन के अधिकारियाें से मिली जानकारी के अनुसार विशखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में 30 नवंबर तक एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा गया है। वहीं वापसी में भी किरंदुल-विशखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में एक स्लीपर क्लास कोच 1 दिसंबर तक जोड़ा जाएगा। इसी तरह भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस में…
अपनी ही पार्टी की महिला प्रवक्ता से हुई बदसलूकी पर मौन रहने वाले दीपक बैज, महिला सुरक्षा की बात कर रहें हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साड़ी व चूड़ी वाले बयान पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक अपराधियों को पोषित और जनता को शोषित करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता आज छत्तीसगढ़ में अपराध को लेकर चिंता व्यक्त कर रहें हैं। भावना बोहरा ने कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राज्य में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे विद्यार्थी जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के लिए आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय के गुरुद्वारा में आगामी 15 नवम्बर को श्रीगुरुनानक देव के 555 वें प्रकाश उत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है। उत्सव की शुरुआत के रूप में आज बुधवार की सुबह साढ़े 4 बजे सिख समाज के श्रद्धालुओं ने नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने “सतगुरु नानक प्रगटया।मिटी धुंध जग चानण होआ” के जयकारों के साथ शबद कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान शहरवासियों ने भी श्रीगुरुनानक देव के आशीर्वाद की कामना करते हुए प्रभात फेरी में…
खबर वर्ल्ड 24-बालकृष्ण साहू- नई दिल्ली। रूस का एक विशाल और ठंडा क्षेत्र साइबेरिया इस वक्त दुनिया के लिए रहस्यमयी बना हुआ है। हाल के वर्षों में यहां कई बड़े गड्डों के निर्माण ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। रूस में इन गड्डों को ‘बुल्गा’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों और भूवैज्ञानिकों की टीम अब इस रहस्य को सुलझाने में लग गई है कि आखिर ये हो क्यों रहा है और इससे पृथ्वी पर किस तरह का प्रभाव पड़ रहा है। साइबेरिया में बड़े गड्ढों का निर्माण मुख्य रूप से पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के कारण हो रहा है। पर्माफ्रॉस्ट के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छात्र अर्जुन अग्रवाल ने सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में अपने प्रयासों से ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ के मंच पर पहुंचने के साथ 12:30 लाख रुपए जीत लिए। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के साथ छात्र ने कोरबा जिले का गौरव बढाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल जमींपाली में अध्यनरत अर्जुन अग्रवाल की उम्र 11 वर्ष है लेकिन उसने इस दौर में अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के साथ कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचने के साथ सफलता अर्जित की। अर्जुन ने बताया कि वह पढ़ाई…
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर फैंस में भारी एक्साइटमेंट है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने और टीजर ने फैंस को और ज्यादा बेकरार कर दिया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और ऐसे में रिलीज से पहले ये ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी धमाल मचा रही है।2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज के मच अवेटेड सीक्वल का प्रीमियर 4 दिसंबर 2024 को होने वाला है। वर्ल्डवाइड फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पुष्पा 2: द रूल’…
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है, यानि हर माह में दो एकादशी के व्रत रखे जाते हैं। पहला कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में पड़ता है। एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु जी के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन के समस्त दुख, परेशानियों का अंत हो जाता है। नवंबर माह में पड़ने वाला पहला एकादशी का व्रत बहुत खास है। नवंबर माह की पहली एकादशी देव उठनी एकादशी है। जब विष्णु जी 4 माह के बाद योग निद्रा से…
नई दिल्ली। सर्दियों में बच्चों को कोल्ड और कफ से बचाना काफी बड़ा चैलेंज होता है। उनकी सेहत दुरुस्त रहे, इसके लिए पैरेंट्स हमेशा अलर्ट मोड पर रहते हैं। चूंकि यह मौसम बच्चों (Winter Care for Children) के लिए बेहद सेंसेटिव होता है तो सतर्क रहने की जरूरत भी होती है।इस दौरान उनके खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि इम्यूनिटी बढ़ी रहे और सर्दी, खांसी, जुकाम उनसे दूर रहे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिन्हें ठंड के मौसम में बच्चों को दूध में मिलाकर देने से वे हेल्दी रहते…
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़ । संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से आरंभ होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक और वक्फ संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है, जिसकी समीक्षा फिलहाल जेपीसी कर रहा है। हाल ही में, पीएम मोदी ने संकेत दिया था कि सरकार ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की दिशा में काम कर रही है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव लाएगा। शीतकालीन सत्र में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) बिल पेश होने की संभावना एक बड़ा राजनीतिक और संवैधानिक कदम हो सकता…

