खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन ने जगदलपुर से भुवनेश्वर और किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ और आने वाले दिनों में शादियों को लेकर यह निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ बस्तर के लोगों को मिलेगा। वाल्टेयर डिवीजन के अधिकारियाें से मिली जानकारी के अनुसार विशखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में 30 नवंबर तक एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा गया है।
वहीं वापसी में भी किरंदुल-विशखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में एक स्लीपर क्लास कोच 1 दिसंबर तक जोड़ा जाएगा। इसी तरह भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस में 10 नवंबर तक एक जनरल सेकेंड सिटिंग क्लास कोच जोड़ा गया है। वापसी में जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस में 11 नवंबर तक एक जनरल सेकेंड सीटिंग क्लास कोच की सुविधा यात्रियों को दी गई है। वहीं किरंदुल विशखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन में 10, 17 और 24 नवंबर को एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा जाएगा। ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका फायदा बस्तर आने वाले और बस्तर से अरकू और विशखापट्टनम जाने वाले यात्रियाें काे मिलेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

