खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था से केवल मरीजों ही नहीं, बल्कि मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टर भी परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज के वार्डों का शौचालय चोक है, तो कहीं सीलिंग गिर रही है, तो कमरे में सीपेज की वजह से डॉक्टर बरामदे में ओपीडी संचालित करने को मजबूर हैं। मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर खिलेश्वर सिंह बताते हैं कि ओपीडी में टॉयलेट का पानी रिस रहा है, जिसका बदबू बर्दाश्त से बाहर है, यही वजह है कि हम बरामदे में ओपीडी संचालित कर रहे है। इन अव्यवस्थाओं के साथ ही चूहाें का भी आतंक है, इसके लिए विगत वर्षाें में चूहे पकड़ने वालाें काे लगवाया था, लेकिन अब चूहे फिर से आतंक मचाने जगे हैं।
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की सिटी स्कैन मशीन पिछले 1 महीने से खराब पड़ी है। बताया जा रहा है कि, चूहों ने मदर बोर्ड को कुतर दिया है। जिससे यहां भर्ती मरीजों को अस्पताल में यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। परिजन मरीज का सिटी स्कैन कराने करीब 15 किमी का सफर तय कर महारानी अस्पताल जा रहे हैं। कुछ दिन पहले मशीन को सुधारने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके टेक्नीशियन इसमें सफल नहीं हो पाया। अब बताया जा रहा है कि मशीन सुधारने के लिए बेंगलुरु के टेक्नीशियन से भी संपर्क किया जा रहा है। हालांकि वे कब तक आते हैं, मशीन को सुधारने में कितना वक्त लगेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर मेकाॅज अधीक्षक अनुरूप साहू ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। वहीं बस्तर कलेक्टर हरीश एस का कहना है कि इस मामले अधीक्षक से जानकारी लेकर व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करवाया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

