Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-केशकाल। केशकाल पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के ग्लैंजा कार क्रमांक सीजी 4 पीएच 5111 में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर एनएच 30 से उड़िसा से जगदलपुर की रास्ते होकर रायपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग के ग्लैंजा कार क्रमांक सीजी 4 पीएच 5111 में दो व्यक्ति चेक पोस्ट पहुंचे। उन्हें रोककर ड्राईवर से पूछताछ करने पर अपना नाम मिथलेश पटेल पिता जीधन पटेल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले केे कलेक्टर हरिस एस ने लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के अंदरूनी धुर नक्सल प्रभावित ईलाके के कोण्डागांव-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में इंद्रावती नदी पार स्थित ग्राम अमलीधार में आज पहुंचकर खरीफ धान फसल गिरदावरी का निरीक्षण किया और उक्त कार्य को बेहतर ढंग से किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के गांवों में व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय के लिए पात्र ग्रामीणों को अनिवार्य तौर पर लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर फसल कटाई प्रयोग सम्बन्धी कार्य का भी अवलोकन किया। वहीं इस दौरान खरीफ फसल का भी जायजा…
केशकाल घाट पर वाहनों का आवागमन 25 नवंबर तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-केशकाल। खस्ताहाल केशकाल घाट के सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य आज रविवार से शुरू कर दिया गया है। इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को आज 10 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसडीएम केशकाल द्वारा इस संबंध वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेस वार्ता में केशकाल घाट उन्नयन के दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास खून से सनी 7 माह की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को पीएम की कार्रवाई होगी। टीआई राजेश मरई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज पुलिस ढूंढ रही है। शाम को एक जगह का फुटेज भी खंगाला गया। अब आसपास के कैमरों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। आशंका है कि अवैध संबंध में नवजात की लाश फेंक दी गई। कोतवाली मामले की गंभीरता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-केशकाल। बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे केशकाल के सिंगनपुर गुलबापारा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 7 यात्री घायल हुए हैं, घायलाें को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है। केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस आज रविवार कि सुबह 5 बजे जैसे ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टाटीबंध इलाके में शनिवार दोपहर लोन की किस्त वसूल करने पहुंचे यूको बैंक (UCO Bank) के जोन दफ्तर के अफसर-कर्मियों से मारपीट की गई। पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, कर्जदार के घर पर पहले मामूली विवाद हुआ तो बैंक वालों की टीम वहां से निकलकर टाटीबंध चौक पर पहुंच गई। एक बार के सामने खड़े होकर बैंक वाले बात कर रहे थे कि चार-पांच लोग उनका पीछा करते वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। बैंक की ओर से रिकवरी कर्मी वशिष्ठ सिंह ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड़ थाना क्षेत्र अंर्तंगत ग्राम राजनगर के स्टेडियम के पास शनिवार देर शाम 7 बजे मजदूराें से भरी एक पिकअप को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर ट्रक माैके से फरार हाे गया।इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन महिला मजदूर कुमी भतरा निवासी ग्राम जीरागांव ओडीसा दसावती सराबू निवासी सिरहागुड़ ओडिसा एवं श्रीमिति नदाय भतरा निवासी सिराहगुड़ा ओडिसा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप सवार 13 अन्य महिला मजदूर घायल हुए हैं, सभी घायल व मृत मजदूर ओडिशा के निवासी हैं। बकावंड़ पुलिस ठाेकर मारकर फरार अज्ञात ट्रक की पतासाजी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उप-निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 13 नवम्बर तथा उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सकरी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पांड का आरोपी श्रुतिश कौशिक शादी के कुछ वर्षों बाद से ही शराब के नशे में अपनी पत्नी रश्मि कौशिक उर्फ रानी से विवाद और प्रताड़ना करता था। मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर रश्मि ने 21 अक्टूबर को अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से जलने पर उसे बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां 22 अक्टूबर को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मध्य प्रदेश की जेलों में बंदियों को अब दूध, दही, छाछ और सलाद भी मिल सकेगा। एक जनवरी 2025 से प्रभावी होने जा रहे ‘मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह अधिनियम’ में इसका प्रविधान किया जा रहा है। वित्त विभाग इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद अधिनियम प्रभावी होने के साथ ही खान-पान की व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। जेल में बंदी टीबी के मरीजों को पहले की तरह अंडा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय त्योहार और सप्ताहांत में मिष्ठान्न देने की व्यवस्था भी जारी रहेगी। पुराने कानून…

