खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास खून से सनी 7 माह की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को पीएम की कार्रवाई होगी।
टीआई राजेश मरई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज पुलिस ढूंढ रही है। शाम को एक जगह का फुटेज भी खंगाला गया। अब आसपास के कैमरों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। आशंका है कि अवैध संबंध में नवजात की लाश फेंक दी गई। कोतवाली मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कोतवाली की एएसआई संतोषी नेताम ने बताया कि दानीटोला वार्ड के शीतला मंदिर के पास अंबेडकर भवन के बाजू झाडिय़ों में नवजात की शव मिली। यह करीब 7 माह का है, जो पूर्ण रूप से विकसित होने की स्थिति में था। संभवत: किसी ने झाडिय़ों के बीच फेंक कर चला गया है। दोपहर में एक व्यक्ति यहां बाथरूम के लिए रुका, तब शिशु की लाश पर नजर पड़ी। इसके बाद आसपास दुकान वालों को जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना मिली।
पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। पुलिस ने आसपास बस्ती में सूचना तंत्र को सक्रिय कर पतासाजी करा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

