Author: admin

बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई में 11 विशेष…

Read More

khabarworld24.com – फ्रांस अपनी रक्षा जरूरतों को पूरी करने के लिए भारत निर्मित पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है। ऐसा कोई सौदा रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल की एक बड़ी सफलता साबित होगा। पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर के मूल्यांकन के लिए एक शीर्ष फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी अभी भारत आए हुए हैं। फ्रांसीसी सेना के ब्रिगेडियर जनरल स्टीफन रिचो ने कहा, हम अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का मूल्यांकन कर रहे हैं। हमें इस तरह के सिस्टम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिनाक व ऐसे अन्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नए एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने ओटीपी नंबर पूछकर ठगों ने वृद्धा के एकाउंट से 3.41 लाख रूपए पार कर दिए। यह ठगी छ माह पहले हुई। जिसकी रिपोर्ट कल कराई गई है। पामग्रो मारुति रेसीडेंसी अमलीडीह निवासी निशा कांति सालनी (69) को 15 अप्रैल की आधी रात एक फोन कॉल आया। 7439123826 के कॉलर ने निशाकांति से कहा कि आपको नया एटीएम कार्ड जारी हुआ है और उसे एक्टिवेट करना है। आपको एक ओटीपी आएगा, नंबर बताने पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। वृद्धा ने ओटीपी आने पर उस अग्यात व्यक्ति को बताया। और उसने निशा कांति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रार्थी चम्पेश्वर गोस्वामी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निषाद पारा महादेवघाट रायपुरा में रहता है तथा सारखी अभनपुर स्थित हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 05.11.2024 को रात्रि करीबन 10.30 बजे राज्योत्सव से अपनी ड्यूटी करके दोपहिया वाहन में सवार होकर नया रायपुर से अपने घर वापस जा रहा था कि रात्रि करीबन 11.30 बजे थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत गणेश मंदिर पास पहुंचकर मोबाइल फोन में बात करने रूका था उसी दौरान दो अज्ञात लड़के प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को धक्का मारकर उसके हाथ से मोबाईल फोन…

Read More

khabarworld24.com – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि अनुसूचित जातियों (एसटी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), दलितों आदिवासियों और की एकजुटता की वजह से कांग्रेस साल दर साल अपना समर्थन खो रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के लोग ‘भारत का संविधान’ लिखी लाल किताब दिखा रहे हैं, जिसके अंदर के पन्ने खाली हैं। यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और घृणा का प्रमाण है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के अघनपुर स्थित बाबा झाड़ेश्वर मंदिर समिति का रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में मंदिर समिति का गठन मंदिर के निर्माण एवं संचालन के लिए किया गया। मंदिर समिति के गठन के बाद झाड़ेश्वर मंदिर संरक्षक मण्डल की नियुक्ति की गई। इस समिति में 31 लोगो की नियुक्ति की गई। जिसमें पदेन अध्यक्ष के रूप में गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद रहेंगे। जिसमें मुख्य रूप से इस समिति में सुषमा कश्यप, बलराम यादव, संग्राम सिंह राणा, फुलेश्वरी कराई, बलिराम कश्यप, रामदास,लखेर सिंह,अविनाश सिंह गौतम,सुरेश कश्यप, बंटू…

Read More

नपाध्यक्ष मनहरण कौशिक व वार्डवासियो ने किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। वार्ड क्रं. 24, 25 व 26 में आज नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, वार्ड पार्षद प्रमोद शर्मा, सुनील साहू व वार्डवासी की उपस्थिति में अधोसंरचना मद अंतर्गत 80 लाख 74 हजार की लागत से निर्मित होने वाले पाइप लाइन विस्तारीकरण व सीसी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया।नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से वार्डो में विकास की गंगा बह रही है आज गणेश साहू के घर से गोपाल अग्रवाल के घर तक सी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्यवाहिनी एवं आनंदवाहिनी के तत्वावधान में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुबह जिला पशु चिकित्सालय में सेवा व दोपहर में नगर में घुमंतू गोवंश को हरा चारा खिलाया गया व स्थानीय मां गंगाई मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ गो संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आदित्य वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव वृंदावन से पधारे प्रशांत मिश्रा, गोपी शर्मा एवं डॉ विनय मिश्रा ने गो संगोष्ठी में अपना भाव रखा।अपने उद्बोधन में प्रशांत मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व से प्रारंभ गौ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पुत्र महेश मरकाम ने अपने पिता राजकुमार मरकाम पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शनिवार रात में समय पर खाना नहीं मिलने पर शराब के नशे में घुत आराेपी महेश मरकाम अपनी मां से अनावश्यक विवाद कर रहा था, इसी बीच उसके पिता राजकुमार मरकाम ने आकर अपनी नाराजगी जताई इसी बात काे लेकर गुस्से में पुत्र ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। नरहरपुर थाना प्रभारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट आत्मानंद बालक हाई /हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं शासकीय कन्या हाई / हायर सेकेंडरी स्कूल दाढ़ी, परियोजना खंडसरा में बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत स्कूली छात्र/ छात्राओं को अंतरविभागीय टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर, बाल संरक्षक विषय में-एक युद्ध नशे के विरूद्ध, सडक जैसी परिस्थिति वाले बच्चों का चिन्हांकन, बाल विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं विषय पर जागरूक किया गया। जिसमे राजेंद्र चंद्रवंशी परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन , जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बाल संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी देते…

Read More