khabarworld24.com – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि अनुसूचित जातियों (एसटी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), दलितों आदिवासियों और की एकजुटता की वजह से कांग्रेस साल दर साल अपना समर्थन खो रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के लोग ‘भारत का संविधान’ लिखी लाल किताब दिखा रहे हैं, जिसके अंदर के पन्ने खाली हैं। यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और घृणा का प्रमाण है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी दल द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने की मांग का संदर्भ देते हुए सवाल किया कि कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों है? प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आज पूरे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महायुति के समर्थन की लहर है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है, भाजपा-महायुति आहे, गति आहे। महाराष्ट्राची प्रगति आहे (केवल भाजपा-महायुति ही महाराष्ट्र की तीव्र प्रगति सुनिश्चित करेगी)
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़

