Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा (ख) में सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी लिखी गई है, जहां हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। हाल ही में इस गांव में ‘हर घर जल उत्सव’ का आयोजन हुआ, जिसमें सरपंच श्रीमति गौरी पटेल, सचिव पूनम जायसवाल, और अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति ने इसे एक विशेष अवसर बना दिया। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन सभी ग्रामीणों के लिए गर्व का क्षण था, जिन्होंने जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनकर अपने गांव में एक नया अध्याय लिखा।गांव…

Read More

नंदनवन जंगल सफारी के अधिकारियों का सराहनीय प्रयास 500 किलोमीटर की उड़ान के बाद यह गिद्ध पहुंचा था बागबाहरा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम ने विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद वनक्षेत्र के बागबाहरा पहुंचा था। इस बीमार गिद्ध के रेस्क्यू के बाद नंदनवन जंगल सफारी के वन्य चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने बड़ी सावधानी के साथ इस गिद्ध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के नक्सल इलाकों में अक्सर कैंप खुलने का विरोध होता आया है। गांव के लोग फोर्स के आने के खिलाफ खड़े होते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब पुलिस ने गांव में लगे कैंप को हटाने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण कैंप हटाने का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले जिस भी गांव में कैंप लगाया जाता था तो ग्रामीण कैंप लगाने का विरोध करते थे। ग्रामीण रात भर अपने घर नहीं लौटे और धरना स्थल पर ही डटे रहे। बताया जा रहा है कि सीएसबी का कैंप को कहीं…

Read More

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत अन्य दिग्गज नेता होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार का शोरगुल सोमवार यानी कल थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन आशीर्वाद यात्रा निकाला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव रैली का नेतृत्व करेंगे। इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल में रैली की अगुवाई महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे।जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे जय स्तम्भ चौक पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूरे 10 साल बाद दुर्ग संभाग में 16 नंवबर से होने जा रही आरक्षकों की भर्ती को लेकर दुर्ग पुलिस ने तैयारी कर ली है। वहीं भर्ती में शामिल होने वाले 76 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों के दस्तावेज जांच, फिजिकल टेस्ट और नापजोप के लिए भी भिलाई के फर्स्ट बटालियन में तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि भर्ती को लेकर जहां पुलिस विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। वहीं नौकरी के नाम पर ठगी और पैसे ऐठने वालों पर भी नकेल कसने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा सीएम साय खुद नहीं चाहते कि भाजपा चुनाव जीते बेमन से भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, साथ ही कहा कि 67 हजार वोटो से जीतने वाली पार्टी डरी हुई है, बीजेपी हार मान चुकी है कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं, जनता बदलाव के मूड में हैं।दक्षिण उप चुनाव के लिए प्रचार एक ही दिन बचे हैं, सोमवार शाम 5:00 बजे से प्रचार थम जाएगा जिसके चलते भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी जोरों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी को रायपुर दक्षिण की एक प्रतिशत जनता जानती नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए एक पर्यंटन स्थल बन गया है हर 5 साल में कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण विधानसभा एक बार घूमने के लिए आती है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ आठ बार नए प्रत्याशी उतारे। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए ही दक्षिण विधानसभा में आते हैं। उसके बाद उनका कोई पता ठिकाना नहीं होता है। कांग्रेस नेता चाहे कांग्रेस प्रदेश…

Read More

वैसे तो हर महीने में चतुर्दशी तिथि पड़ती है, लेकिन कर्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी बेहद खास मानी जाती है। कर्तिक शुक्ल चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी कहते हैं। यह दिन बैकुंठाधिपति भगवान विष्णु और शिव जी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करता है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के अंत समय में उसे भगवान विष्णु के धाम वैकुंठ में स्थान मिलता है।बैकुंठ चतुर्दशी एक मात्र ऐसा दिन है जब शिव जी को तुलसी और विष्णु जी को बेलपत्र…

Read More

khabarworld24.com -भारत, अपनी विशाल जनसंख्या, तेजी से होती शहरीकरण और औद्योगीकरण के साथ, पिछले कुछ दशकों में प्रदूषण की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। प्रदूषण, विशेष रूप से वायु और जल प्रदूषण, न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह देश के लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रहा है। इसमें मुख्य योगदान है मानव गतिविधियों का, जैसे उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, और जनसंख्या के बढ़ने के साथ फैलता कचरा। भारत में प्रदूषण के मुख्य स्रोत भारत में प्रदूषण के कई स्रोत हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: औद्योगिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सितंबर 2022 में गौरेला क्षेत्र में नंदू नामक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में थाना मनेद्रगढ़ निवासी रमाशंकर सोनी और उसके साथियों ने बोलेरो बुक करने के बहाने नंदू का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बोलेरो को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी रमाशंकर सोनी और अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी हेमराज सिंह (39 वर्ष) फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम…

Read More