खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूरे 10 साल बाद दुर्ग संभाग में 16 नंवबर से होने जा रही आरक्षकों की भर्ती को लेकर दुर्ग पुलिस ने तैयारी कर ली है। वहीं भर्ती में शामिल होने वाले 76 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों के दस्तावेज जांच, फिजिकल टेस्ट और नापजोप के लिए भी भिलाई के फर्स्ट बटालियन में तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि भर्ती को लेकर जहां पुलिस विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। वहीं नौकरी के नाम पर ठगी और पैसे ऐठने वालों पर भी नकेल कसने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें आईजी रामगोपाल गर्ग सहित तीनों जिले के एसपी, सीएसपी के नंबर शामिल हैं।
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अगर कोई नौकरी के नाम पर पैसे मांगता है या नौकरी दिलाने की बात करता है तो उम्मीदवार सीधे इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी ने लेनदेन किया भी है तो न सिर्फ पैसे लेने वाले बल्कि पैसे देने वाले उम्मीदवार पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पैसे देने वाले उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही साथ ही भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए वह पात्र नहीं होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

