खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सितंबर 2022 में गौरेला क्षेत्र में नंदू नामक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में थाना मनेद्रगढ़ निवासी रमाशंकर सोनी और उसके साथियों ने बोलेरो बुक करने के बहाने नंदू का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बोलेरो को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया गया।
इस मामले में मुख्य आरोपी रमाशंकर सोनी और अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी हेमराज सिंह (39 वर्ष) फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित कर साइबर सेल को निर्देश दिए थे। साइबर सेल जीपीएम की टीम ने उमरिया से फरार आरोपी हेमराज सिंह को पकड़ने में सफलता पाई।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

