खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड़ थाना क्षेत्र अंर्तंगत ग्राम राजनगर के स्टेडियम के पास शनिवार देर शाम 7 बजे मजदूराें से भरी एक पिकअप को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर ट्रक माैके से फरार हाे गया।इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन महिला मजदूर कुमी भतरा निवासी ग्राम जीरागांव ओडीसा दसावती सराबू निवासी सिरहागुड़ ओडिसा एवं श्रीमिति नदाय भतरा निवासी सिराहगुड़ा ओडिसा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप सवार 13 अन्य महिला मजदूर घायल हुए हैं, सभी घायल व मृत मजदूर ओडिशा के निवासी हैं। बकावंड़ पुलिस ठाेकर मारकर फरार अज्ञात ट्रक की पतासाजी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकावंड ब्लॉक के पंडानार स्थित रोहित चावडा के कृषि फार्म में प्रतिदिन पड़ाेसी राज्य ओडिशा से दर्जनों मजदूर आते हैं, उन्हें काम के लिए एक ही पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है, और शाम को काम खत्म होने के बाद उसी वाहन से घर भेजा जाता है। इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई है, ट्रक की टक्कर से पिकअप में बैठे 16 महिला मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी बकावंड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन महिला मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। बाकी बचे घायल 13 मजदूरों में से 9 गंभीर रूप से घायल महिला मजदूराें को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीन की मौत हुई है, मरने वाले सभी ओड़िसा के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायलों को मेकाॅज भेजा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

