Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, नवापारा और अभनपुर में वन विभाग ने अवैध रूप से गिला कहुआ अर्जून की लकड़ी मिलने पर 5 आरा मिलो को सील कर दिया है।जानकारी के अनुसार, 5 मिलो पर कार्रवाई हुई है, कई दिनों से मिल वाले कहुआ अर्जुन लकड़ी की इस्तमाल कर रहे थे, वहीं आज वन विभाग ने अभनपुर में 1 तो नवापारा की 4 मिलो पर कार्रवाई की है, अभी कई आरा मिलो में और भी कार्रवाई हो सकती है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 1. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा 2. मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा 3. कुंजाम भीमा पिता हुंगा निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा 4. माड़वी कोसा पिता दुल्ला निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप आज रविवार काे क्सली संगठन में सक्रिय 1 नक्सली दम्पति सहित कुल 25 लाख के 5 नक्सलियों जिसमें 1.धन्नी उर्फ कलमू जोगी पिता नंदा (बटालियन नंबर 1 कम्पनी 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्षन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्या, ईनाम 8 लाख) उम्र 20 वर्ष निवासी बडेसट्टी कोंगोंडीपारा थाना फुलबगडी 2. अनवेश उर्फ आकाश उर्फ वेट्टी भीमा पिता देवा (कम्पनी नंबर 10 प्लाटून…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के वन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता, तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज दंतेवाड़ा के टेकनार रोड़ पर बनें देश का पहला वन मंदिर का रिबन काटकर मंत्री केदार कश्यप और विधायक चैतराम अटामी ने उद्घाटन किया। इस दौरान अनौपचारिक चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में वनों के आध्यात्मिक एवं पर्यार्वणीय को महत्व को प्रमुखता दी गई है। वर्तमान में जबकि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पर पूरी दुनिया में विचार मंथन चल रहा है।…

Read More

राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक- मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित बेहद गरिमामय कार्यक्रम में राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान (पुलिस कलर्स अवार्ड-2024) सौंपा। यह देश के सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस की असाधारण सेवाओं, बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए राज्य को…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। दुर्ग, कवर्धा और अन्य क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, जहां बड़ी संख्या में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। खासतौर पर, इन घुसपैठियों ने नाम और पहचान बदलकर खुद को स्थानीय निवासी के रूप में प्रस्तुत किया है। पृष्ठभूमि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे निरंतर हमलों के कारण, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी छत्तीसगढ़ में अनाधिकृत तरीके से निवास करने लगे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद,। जिले में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेते हुए आत्मसमर्पित नक्सली प्रमिला एवं टिकेश्वर ने अग्नि के सात फेरे लिए। टिकेश्वर और प्रमिला ने बताया कि हम दोनों नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे, जहां पर विवाह करने एवं परिवार के बंधन में बंधने की इजाजत नहीं थी। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद हम दोनों ने अधिकारियों के पास शादी करने की इच्छा जताई। इस बात को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ में हाल ही में राशन कार्ड प्रणाली में संभावित अनियमितताओं की खबरें सामने आई हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में हुए राशन कार्ड रद्दीकरण के बाद, छत्तीसगढ़ में भी अधूरी केवाईसी (KYC) प्रक्रियाओं के कारण इसी तरह की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश का मामला: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में व्यापक राशन कार्ड रद्दीकरण की कार्रवाई की थी। मुख्य कारण यह था कि कई लाभार्थियों ने केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं किए थे, जिससे पात्रता सत्यापित नहीं हो सकी। लगभग 16 लाख राशन कार्ड धारकों को इस आधार पर अयोग्य घोषित कर उनके कार्ड…

Read More

khabarworld24.com – बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित नेंद्रा इलाके में सुरक्षा बलों ने 15 सितंबर 2024 को एक बड़ी सफलता हासिल की। एक विशेष अभियान के तहत, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़, जोकि कई घंटे चली, नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा थी, जिसमें पुलिस और CRPF की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। मुठभेड़ का विवरण: मुठभेड़ का स्थान: बीजापुर के नेंद्रा क्षेत्र, जो कि नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। समय: यह मुठभेड़ तड़के सुबह शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। नक्सली:…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बंदूक उठाकर जंगलों में भटकने का कोई अर्थ नहीं है। जिन्होंने बंदूक छोड़कर मुख्यधारा को अपनाया है, आज वे समाज में बड़े ओहदों पर हैं। कोई मंत्री है, कोई विधायक है, तो कोई शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह उदाहरण सिद्ध करते हैं कि नक्सलवाद में कुछ भी सार्थक नहीं है। समाज और देश की प्रगति मुख्यधारा से जुड़कर ही संभव है। बता दें कि अपने दौरे के पहले दिन रविवार को अमित शाह ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में ‘राष्ट्रपति का निशान (प्रेसिडेंट्स कलर्स)’…

Read More