खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बंदूक उठाकर जंगलों में भटकने का कोई अर्थ नहीं है। जिन्होंने बंदूक छोड़कर मुख्यधारा को अपनाया है, आज वे समाज में बड़े ओहदों पर हैं। कोई मंत्री है, कोई विधायक है, तो कोई शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह उदाहरण सिद्ध करते हैं कि नक्सलवाद में कुछ भी सार्थक नहीं है। समाज और देश की प्रगति मुख्यधारा से जुड़कर ही संभव है।
बता दें कि अपने दौरे के पहले दिन रविवार को अमित शाह ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में ‘राष्ट्रपति का निशान (प्रेसिडेंट्स कलर्स)’ प्रदान किया। सशस्त्र बलों और पुलिस संगठनों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिलने वाला ‘राष्ट्रपति का निशान (प्रेसिडेंट्स कलर्स)’ देश का सर्वोच्च सम्मान है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 साल में ही छत्तीसगढ़ के जवानों ने राष्ट्रपति का विश्वास जीता, जो बहुत बड़ा सम्मान का विषय है। देश के बहादुर बलों में एक छत्तीसगढ़ पुलिस भी शामिल है। गृह मंत्री आगे कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस समर्पण के साथ लोगों की सेवा कर रही है। वहीं नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त होगा।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

