Author: admin

राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शादी डॉट कॉम पर फेक प्रोफाईल बनाकर युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देता हुए 15 लाख 72 हजार रूपये की आनलाईन ठगी करने वाले नाईजीरियन मूल के शातिर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी एक युवती को शादी डॉट कॉम के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शादी करने का झांसा देते हुए ठगी करने के मामले में पुलिस ने नाईजीरिया मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा फेक प्रोफाईल आईडी आलोक…

Read More

जेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में किया गया श्रमदान खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष सफलता पूर्वक बीत जाने पर राज्य सरकार के मंशानुसार “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में रविवार को “श्रमदान की परिभाषा-जन कल्याण की अभिलाषा“ के तहत जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर एवं जेल के बाहरी भागों में स्वच्छता अभियान चलाकर पॉलीथीन बैग, झाड़ियों एवं अन्य कचरों को निपटान किया गया। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री ने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ ही जेल…

Read More

राज्यपाल निःक्षय मित्र बनकर 10 टी बी मरीजों की करेंगे मदद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्रों के माध्यम से 3 टी. बी. के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त फूड बास्केट प्रदाय किये। इस दौरान राज्यपाल डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल स्वयं निक्षय मित्र बनकर जिले के 10 टी. बी.…

Read More

khabarworld24.com -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से साइबर ठगों का एक बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जिसने अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के जरिए 102 करोड़ रुपये थाईलैंड और हांगकांग भेजे। पुलिस ने पांच महीने के भीतर 175 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। इस केस में पुलिस ने कोटा इलाके में एक कॉम्प्लेक्स पर छापा मारते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन ठगों का नेटवर्क फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। छापेमारी और ठगों की गिरफ्तारी रायपुर रेंज साइबर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का छोटा सा गांव मुड़पार, आज जल जीवन मिशन के सफल कार्यान्वयन का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। विकासखंड बेमेतरा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव ने, सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वच्छ पेयजल को हर घर तक पहुंचाने का सपना साकार होते देखा है।पानी की समस्या से आत्मनिर्भरता तक का सफरवर्ष 2021 के अनुसार लगभग 600 की आबादी वाले इस गांव में 175 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन की सुविधा दी गई है। पहले यहां के लोगों को सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लाने में काफी…

Read More

“सूर्यांश कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महा भ्रमण अभियान का भव्य शुभारंभ” 250 से अधिक ग्रामों में हो रहा है शिक्षा महासभा एवं कैरियर मार्गदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं जन जागरूकता महारैली अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 15 दिसंबर 2024 को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। रेलवे स्टेशन नैला के पास एकत्रित भ्रमण दल को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया। सूर्यांश ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है। शिक्षा के द्वारा मनुष्य…

Read More

khabarworld24.com -आज के दौर में उपभोक्ताओं के बीच स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है, जिससे ऑर्गेनिक फूड और खेती का बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। यह परिवर्तन उपभोक्ताओं की खाद्य आदतों में बड़ा बदलाव ला रहा है। रसायन मुक्त और प्राकृतिक रूप से उगाए गए खाद्य उत्पादों की मांग में भारी इजाफा हो रहा है। 2024 में वैश्विक ऑर्गेनिक फूड बाजार का आकार 221.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 2025 तक 272.18 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। ऑर्गेनिक खेती की बढ़ती मांग भारत जैसे कृषि-प्रधान देश में भी ऑर्गेनिक खेती का क्षेत्र…

Read More

khabarworld24.com -2025 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले 20 बिजनेस आइडिया निम्नलिखित हैं, जो नए ट्रेंड्स और मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उभर रहे हैं: 1. ई-कॉमर्स और ऑनलाइन रिटेल ऑनलाइन शॉपिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स या niche products की बिक्री (जैसे फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड डिलीवरी) एक अच्छा विकल्प है। 2. ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस सोलर पैनल, विंड टर्बाइन, और बैटरी स्टोरेज बिजनेस में निवेश बढ़ रहा है। सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस की मांग बढ़ने वाली है। 3. एआई और मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित सर्विसेज और प्रोडक्ट्स…

Read More

khabarworld24.com -संसद में संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अग्निवीर योजना, लेटरल एंट्री और पर्चा लीक के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सरकार एकलव्य की तरह देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों का ‘अंगूठा’ काट रही है। उन्होंने मोदी सरकार की तुलना महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य से की, जिन्होंने एकलव्य से गुरुदक्षिणा में उसका अंगूठा मांगा था, और कहा कि मोदी सरकार इसी प्रकार युवाओं और अन्य वंचित वर्गों का हक छीन रही है। राहुल गांधी के आरोप राहुल गांधी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को आइना दिखाते महिला कांग्रेस जिला दंतेवाड़ा द्वारा मौन धरना कार्यक्रम रखा गया। इस एक साल में जिले में हो रहे भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य सभी मुद्दों को लेकर राजीव भवन दंतेवाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) तुलिका कर्मा ने कहा कि भाजपा जनादेश को अपमानित करते हुए पूरे प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना…

Read More