Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Author: admin
किसानों को 10,770 करोड़ रूपए का भुगतान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक कुल 50 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन कियाजा चुका है। रायपुर संभाग में 14.52 लाख मीट्रिक टन, बिलासपुर संभाग में 9.76 लाख मीट्रिक टन, दुर्ग संभाग में 17.79 लाख मीट्रिक टन, बस्तर संभाग में 4.13 लाख मीट्रिक टन और सरगुजा संभाग में 3.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।प्रदेश में कुल 27.78 लाख पंजीकृत किसानों में से अब तक 10.66 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। इनमें 2.92 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जोधइया बाई बैगा के निधन पर शोक जताया। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्म श्री जोधइया बाई बैगा जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट कला कौशल से जनजातीय संस्कृति, कला व परंपराओं पर आधारित चित्रकला को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई।भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों व प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे छत्तीसगढ़ में है। आज मंत्री शाह का दूसरा दिन है। इस दौरान आज केंद्रीय मंत्री शाह बस्तर के अमर वाटिका में शहीदों और हिंसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आज शाह बीजापुर के गुंडम पुलिस कैंप भी जा सकते हैं। इसके बाद शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज दोपहर 12.30 से 2 तक सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगे। शाम 4 बजे मंत्री शाह मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे। शाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना कुकदूर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 दिसंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर मवेशी तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार, कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ग्राम कोड़वागोदान के रास्ते से टिनगड्डा होते हुए जबलपुर (मध्यप्रदेश) के कत्लखाने ले जा रहे थे। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, और एसडीओपी संजय कुमार ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी व्यास नारायण…
आज तक कुल 57 व्यक्तियों पर कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल तथा पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, अब तक जिले में कुल 57 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा चुकी है। आज चौकी पोड़ी और थाना लोहारा क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। चौकी पोड़ी में 8 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक और चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश की शराब को बस्तर में खापने की तैयारी में लगे आराेपी कामेश साहू निवासी भिलाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार से लगभग 17 कार्टून गोवा व्हीस्की एवं 8 कार्टून रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद किया है। आराेपी भिलाई से शराब लेकर जगदलपुर की ओर खपाने लेकर जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।काेंड़ागांव कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि अन्तराज्यीय…
भाजपा सरकार के एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में तीव्र गति से हो रहा विकास खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने एक वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस एक वर्ष में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किये बहुत से वादों को पूरा किया वहीं प्रदेश में विकास की गति ने भी रफ्तार पकड़ी है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के वर्ष में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। विगत पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में बदहाली झेल रहा था,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 09.12.2024 से 20.12.2024 तक कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धिओं के बारे में आम नागरिकों जानकारी प्रदाय किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ योजना के तहत् पौधा रोपण एवं वितरण किया गया। आज दिनांक 15.12.2024 को कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में वन चौपाल एवं पौधा रोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित कर ‘‘सुशासन की एक वर्ष की उपलब्धि‘‘ विषय पर जानकारी दी गयी। वन…
शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन मिलने से हमारे विद्यार्थियों का भी होगा सम्पूर्ण मानसिक विकास : भावना बोहरा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। शिक्षा, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं क्षेत्र के विकास हेतु लगातार पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सराहनीय प्रयास एवं पहल की जा रही है। क्षेत्रवासियों को उनकी रुचि अनुरूप शिक्षा एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु विधानसभा के 75 ग्राम पंचायतों लाइब्रेरी स्थापना की घोषणा के बाद अब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए उनके द्वारा “मंथन स्मार्ट टीचर” एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में किया गया। इस कार्यशाला में खुद भावना बोहरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू चंद्रा (22) और सागर यादव (23), दोनों निवासी जैजेपुर, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। घटना की शुरुआत ग्राम दाउभठली के निवासी कार्तिकराम सिदार की शिकायत से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को उनके भाई एकादशिया सिदार को एक युवक ने कॉल कर “रायपुर बीज निगम” का होना बताया। कॉलर ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत…

