Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के लिए शनिवार देर रात रायपुर पहुंचे। उनके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम साय, डिप्टी सीएम साव, डिप्टी सीएम शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उम्मेद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे। गृह मंत्री अमित शाह के इस छत्तीसगढ़ दौरे का काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि आज की रात वे नक्सलियों के गढ़ में ही जवानों के बीच रात रुकनें वाले हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। x में सीएम ने लिखा, राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन 15 दिसंबर यानी आज है। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए धोरों की धरती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा CMO और…

Read More

रजत जयंती वर्ष पर केन्द्रित वीडियो का भी किया विमोचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक-01 में आज विधान सभा के रजत जयंती वर्ष के ’’प्रतीक चिन्ह “(LOGO)का विमोचन किया, उन्होंने रजत जयंती वर्ष पर केन्द्रित वीडियो जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रारंभ से अभी तक के संसदीय सफर को चित्रित किया गया है, का विमोचन भी किया, जिसे विधान सभा की वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिससे आम जन भी उसे वेबसाइट पर देख सकें। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद, किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम और देवभोग के न्यायालयों में शनिवार 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद द्वारा 04 खण्डपीठों का गठन किया गया था, तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर ने बताया…

Read More

खबर वर्ल्ड24-व्यास पाठक -छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ में कई बड़ी कंपनियां हैं जो राज्य की आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन कंपनियों का योगदान राज्य की जीडीपी, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ाने में अहम है। यहाँ छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख कंपनियों और उनके योगदान का विवरण दिया गया है: 1. विनोद अग्रवाल (एसईसीएल – साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड): वेल्थ: ₹3,000 करोड़ के आसपास। काम: कोयला उत्पादन और खनन। योगदान: SECL, कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है। छत्तीसगढ़ की खदानों से बड़ी मात्रा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पर्यावरण और जैव विविधता को पुनर्स्थापित करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई इको-रेस्टोरेशन नीति की घोषणा की है। यह नीति राज्य में पर्यावरणीय क्षति को रोकने और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए एक निर्णायक पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने इस नीति का अनावरण करते हुए इसे राज्य के पर्यावरण के लिए मील का पत्थर बताया है। नीति के प्रमुख बिंदु वृक्षारोपण और हरित आवरण:राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की योजना है। अगले…

Read More

अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लीज क्षेत्र से बाहर क्रशर संचालित होने के कारण क्रशर मशीन को सील कर दिया गया है। मामला कोटा तहसील के ग्राम बाकी घाट का है। क्रशर मालिक राजकुमार गोयल को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। खनिज और राजस्व तथा पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर 10 दिसंबर को सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार कोटा तन्मय खन्ना (प्रशिक्षु आईएएस) एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम बांकीघाट तहसील कोटा जिला…

Read More

khabarworld24.com – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई सब्सिडी योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ किया है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है। मुख्य योजनाएँ और उनके उद्देश्य: कृषि उपकरण सब्सिडी योजना: इस योजना के तहत किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों पर 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह सब्सिडी 70% तक होगी, जिससे वे आधुनिक कृषि तकनीकों का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने बस्तर प्रवास के दौरान यहां की जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं किया जाएगा। इससे प्लांट के लिए जमीन देने वालों के साथ ही लाखों बस्तरियों को राहत मिल सकेगी। सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम को स्थापित करने का सपना पांच- छह दशक से देखा जा रहा है। जैन ने कहा कि यहां के लाखों लोगों ने जो स्वप्न देखा था वह 2019 में तब पूरा हुआ जब नगरनार स्टील प्लांट का…

Read More