खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 1. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा 2. मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा 3. कुंजाम भीमा पिता हुंगा निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा 4. माड़वी कोसा पिता दुल्ला निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा 5. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा 6. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा 7. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 8. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से लाल काला बिजली वायर करीब 7 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 4 मीटर, टिकली फटाका 2 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 3 नग, जिलेटिन राड 6 नग, माचिस 2 नग, 4 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया।
विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी गिरफ्तार नक्सली पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से गिरफ्तार 9 नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा का याेगदान रहा ।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

