Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “पाकिस्तान और भारत की सेनाओं में फर्क यह है कि भारतीय सेना लक्षित हमले करती है और केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट करती है… पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना आता है या नहीं, यह संदिग्ध है। वे नियमों और संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं… कांग्रेस हमेशा देश को एकजुट करने के पक्ष में रही है… पूरा देश भारतीय सेना के समर्थन में खड़ा है… हम पाकिस्तान की ओर से नागरिकों पर किए गए हमलों की निंदा करते हैं। बघेल ने किया ट्वीट…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में इस पहले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक, कंपनी के लॉजिस्टिक्स संबंधी ऑपरेशन्स में इस्तेमाल हो रहे डीज़ल वाहनों की जगह लेने के लिए तैयार हैं। अदाणी, एक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा तकनीकी कंपनी और एक प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी के साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड 24 न्यूज- रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से साइबर हमलों की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। शनिवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी संस्थान और सुरक्षा एजेंसियां साइबर अटैक से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गृहमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान ड्रोन और साइबर हमलों का सहारा ले रहा है, लेकिन भारत की सेना और सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर रहे हैं।” विजय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पहले 12 मई से 6 जून तक समर वेकेशन निर्धारित था, लेकिन अब हाईकोर्ट की समर वेकेशन 2 जून से 28 जून तक होगी। यह आदेश चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया है।बता दें कि इसके पहले 1 मई को जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि हाईकोर्ट 12 मई से 6 जून तक बंद रहेगा और इस दौरान कुछ चयनित तिथियों पर अवकाशकालीन बेंच न्यायिक कार्य करेगी। लेकिन अब समर वेकेशन की नई तिथि घोषित हो गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते विभिन्न तिथियों को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।इसी प्रकार, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 मई से 26 मई 2025 तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलने वाला है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और दो एसआई को इधर से उधर किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्सटेबल का ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक ममता अली को फिर एक बार दुर्ग शहर में लाया गया है। इससे पहले उनका तबादला वैशाली नगर थाने से अमलेश्वर थाने में किया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बिलासपुर जोनल स्टेशन में RPF ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही माइक से अनाउंस कर यात्रियों को आगाह भी किया जा रहा है। बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे के…

Read More

10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है।1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन 1980 में वन अधिनियम लागू होने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिला और व्यवहार न्यायालय भी शामिल होंगे। इस अदालत का उद्देश्य आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित समाधान करना है। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, संपत्ति और जल कर, राजस्व, बैंक ऋण वसूली, विद्युत, दूरसंचार, नगर निगम जैसे विभागों से जुड़े प्रकरणों को शामिल किया जाएगा। खंडपीठों के माध्यम से इन मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाकर आम जनता को शीघ्र न्याय उपलब्ध हो सके।

Read More