खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और दो एसआई को इधर से उधर किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्सटेबल का ट्रांसफर किया गया है।
निरीक्षक ममता अली को फिर एक बार दुर्ग शहर में लाया गया है। इससे पहले उनका तबादला वैशाली नगर थाने से अमलेश्वर थाने में किया गया था। उन्हें अब दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर थाने से जामगांव आर भेजे गए निरीक्षक राजकुमार लहरे को फिर से एक बड़े थाने पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सुपेला थाने के थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को जामुल थाने का टीआई बनाया गया है। निरीक्षक प्रकाश कांत को रानीतरई थाने से जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक शिव चंद्रा को थाना मोहन नगर से जामगांव आर भेजा गया है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र दुर्ग से अंडा थाने के का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर थाने से मोहन नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रमेश निषाद को रक्षित केंद्र से लाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

