Author: admin

नई दिल्ली। अजय देवगन की रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। दसवें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। आइए नजर डालते हैं रेड 2 के अब तक कलेक्शन पर।दूसरे शनिवार को रेड 2 की कमाईSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में बढ़त दिखी है। हालांकि, दूसरे शनिवार की कमाई के ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं। पर अगर फिल्म ने दसवें दिन…

Read More

नई दिल्ली। शरीर को मजबूत बनाने के लिए लोगों को प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। कई वेजिटेरियन फूड्स में इन दोनों पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा होती है। अगर आप अपनी मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो लोबिया दाल (Lobia Dal) का सेवन शुरू कर सकते हैं। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक शानदार सोर्स है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने, एनर्जेटिक रखने और शरीर की मरम्मत में सहायता करता है। यह दाल शरीर को बेहद ताकतवर बना सकती है।हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक लोबिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी और उसके नाबालिग बेटे ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के स्वीपर मोहल्ला का है। इस मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिक के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की गई। दरअसल मोहल्ले में स्थित चर्च के पास टूटा बोरिंग के पास आरोपी आर.येशु बैठा था, जिसे एस. अभिषेक ने वहां से जाने को बोला, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी बीच, एस. येशु के नाबालिक बेटे ने अपने पिता को चाकू लाकर दिया, जिससे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। गंगापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को छह अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकले। जानकारी मिलते ही अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने आसपास बालकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस द्वारा फरार अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है। फरार अपचारी बालकों में चार सूरजपुर जिले के हैं। एक-एक अपचारी बालक सरगुजा व जांजगीर – चांपा जिले के रहने वाले हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज हल्की बारिश और बादल-गरजने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव का आज महासमुंद जिले का एक दिवसीय दौरा तय है। वे दोपहर 1:30 बजे पिथौरा रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे 3 बजे पिथौरा से बसना रवाना होंगे, जहाँ ग्राम बोहारपार में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे। साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है। इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की तेलंगना सीमा पर कररेगुट्टा की पहाड़ी में चल रहे सबसे लंबी अवधि तक जारी नक्सल विराेधी अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षाबलों के सभी जवानों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन्हें जल्द ही संबंधित मुख्यालयों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल सभी जवान वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि बीजापुर में पिछले 18 दिनों से देश का अब तक का सबसे लंबी अवधि तक नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था । इस सघन नक्सल विराेधी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंतागढ़ में फर्जीवाड़ा कर पिछले चार वर्ष से फरार चल रहे तत्कालीन कैशियर राजू कोमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । कैशियर पर गंभीर आराेप था, कि उन्हाेने हितग्राही का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम आहरण कर लिया था, मामला सामने आने के बाद से वह फरार था । कैशियर के खिलाफ और भी धोखाधड़ी के मामले हैं, जिसकी भी जांच चल रही है। अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंतागढ़ के तत्कालीन कैशियर राजू कोमा के द्वारा साल 2020 में हितग्राही राजाराम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कांकेर जिले के भ्रमण के दौरान नरहरपुर विकासखण्ड मुख्यालय के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर विभागीय कामकाज के बेहतर सम्पादन करने सहित जनहितकारी योजनाओं का कारगर कार्यान्वयन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों तथा कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्फूर्त होकर सहभागिता निभाने पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल कर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने इस दिशा में सामूहिक सहभागिता से हर महीने तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाए जाने कहा। इसके…

Read More