Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में एचडीबी फाइनेंस सर्विसेस कंपनी के 3 कर्मचारियों ने राघवेंद्र झा, नितेश बघेल और जितेंद्र धारगाये ने मिलकर 27 और 30 सितंबर 2024 को ग्राहकों से वसूली गई 2 लाख 91 हजार 300 रुपए की राशि कंपनी में जमा नहीं की। पुलिस ने पहले आरोपी जितेंद्र धारगाये को 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। दो माह की तलाश के बाद दूसरे आरोपी नितेश बघेल निवासी ग्राम गौरगांव को केशकाल बस स्टैंड से आज रविवार काे गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी राघवेंद्र झा अभी भी फरार है। गिरफ्तार आराेपी नितेश बघेल से पुलिस अभिरक्षा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा नगर के वार्ड नंबर 9 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में धुत एक सौतेले पिता ने अपने ही बेटे को टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि बेटे को बचाने आई पत्नी को भी बेरहमी से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।कोटा के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले चोहन यादव और उसके परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। शनिवार को भी किसी बात पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अंदरूनी नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली में मोबाइल टावर की स्थापना के साथ अब इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना और केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत संभव हुई है। इस पहल से न केवल जीड़पल्ली, बल्कि आसपास के बड़सनपल्ली, सापेड़, गोलागुड़ेम, गादीगुड़ा, सेण्ड्राबोर, उड़तामल्ला जैसे गांवों को भी संचार सुविधा का लाभ मिलेगा। मोबाइल टावर की स्थापना से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा और आम नागरिक इंटरनेट व कॉलिंग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने दंतेवाड़ा जिले के प्रथम प्रवास में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आयोग द्वारा पूर्व में जारी अनुशंसाओं के क्रियान्वयन को संवेदनशीलता एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से लागू करने के निर्देश दिए। जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके । बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ संवाद करते हुए डॉ. शर्मा ने जिले में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। सुशासन तिहार, जिसे शासन-प्रशासन की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित किया गया था, अब व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी अपीलों का भी मंच बन गया है। गरियाबंद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आठ युवाओं ने अपनी शादी के लिए शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इनमें से कुछ युवाओं ने जीवन संगिनी के रूप में विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या को भी अपनाने की इच्छा जताई है। 36 वर्षीय चंदन साहनी, जो राजिम नगर पंचायत के ब्रह्मचर्य वार्ड का निवासी है, ने प्रशासन को पत्र लिखकर दुल्हन दिलाने की मांग की है। चंदन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात बुजुर्ग का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ के नीचे मिला है। लाश के पास ही कीटनाशक की खाली शीशी मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की है, जहां शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में परसा पेड़ के नीचे एक बुजुर्ग की लाश देखी। मौके पर विजेता नामक कीटनाशक की खाली शीशी भी पड़ी थी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा। नदंनवन के चार तेंदुओं में से एक नरसिंह की ढाई महीनों की बीमारी के बाद मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण भोजन पानी और दवाओं के सेवन में 16 साल के नरसिंह को अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी।नरसिंह को 2014 में बालोद परिक्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था। जंगल सफारी वनमण्डल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नरसिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नंदनवन के चारों तेंदुओं…

Read More

पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने नरसिंह अवातर लिया था। इसे नरसिंह चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल नरसिंह जयंती आज रविवार 11 मई 2025 को है।नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह की पूजा-अराधना की जाती है। बता दें कि भगवान विष्णु के कई अवतारों में नरसिंह चौथा अवतार है, जिसमें उनका रूप आधा सिंह और आधा मानव का है। भगवान ने यह अवतार भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए लिया था, जोकि इस…

Read More

नई दिल्ली। एक तरफ शनिवार शाम भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी, जिसका पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद ही उल्लंघन कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और उसकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज का फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इमरान खान की मौत हो गई है। यहां आइए जानते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है?इमरान खान अभी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल की सजा काट रहे…

Read More