Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: admin
विज्ञान की ओर एक नई उड़ान खबर वर्ल्ड न्यूज-बैकुण्ठपुर। शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय के कुम्हारपारा स्थित नरसिंह मंदिर को सुसज्जित कर परंपरानुसार भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की जयंती कुम्हार समाज एवं श्रृद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाया । कुम्हार समाज के लोग भगवान नरसिंह को अपना गुरू देवता मानते हैं । नरसिंह जयंती के अवसर पर आज रविवार काे कुम्हार समाज ने शोभा यात्रा निकाली, शोभा यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं कलश लेकर निकलीं। नरसिंह जयंती पर विशेष हवन और पूजन का भी आयोजन किया गया। कुम्हार समाज के संरक्षक भूयेश चक्रधारी ने बताया कि एक समय जब किसी स्थान पर एक कुम्हार द्वारा निर्मित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खपरी तेली और खपरी सिंदर के दो मेहनती ग्रामीणों, रूपलाल निषाद और राजेश निषाद, के जीवन को नई दिशा दी है। इन दोनों मछुआरों ने मछली पालन के लिए शासन से सहायता प्राप्त करने हेतु समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित शिविर में उन्हें तुरंत महाजाल (फिशिंग नेट) प्रदान किया। पहले ये दोनों पारंपरिक और सीमित साधनों से मछली पकड़ते थे, जिससे उन्हें मेहनत के अनुपात में बहुत कम आय होती थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी संतोष सिंह और पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया। संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकाें के ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए माटी कला केंद्र संचालित किया जा रहा है । पहले इसे स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसे साल भर पहले जिला प्रशासन की पहल पर वृहद स्तर पर शुरू किया गया है। माटी कला केंद्र प्रबंधन के संचालक विमल देवश ने बताया कि माटी कला केंद्र प्रबंधन व जिला प्रशासन की पहल से माटी कला केंद्र संचालित किया जा रहा है. जिसके माध्यम से नक्सलगढ़ के ग्रामीणों को माटी कला केंद्र से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग की सबसे बड़ी सार्वजनिक लाला जगदलपुरी सेंट्रल लाइब्रेरी में लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर आज रविवार को नियमित पाठकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तकालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। यह पहल पुस्तकालय के सक्रिय पाठक राहुल कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई, जिनके साथ अन्य छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। ज्ञापन में पाठकों ने पुस्तकालय की मौजूदा हालत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यहां कंप्यूटर सेक्शन लंबे समय से बंद है, जिससे डिजिटल पढ़ाई बाधित हो रही है। बैठने की कुर्सियां टूटी हुई हैं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहुत बड़ी जीत हुई है। पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसमें 100 आतंकियों को मार गिराया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं सक्षम सेना के चलते संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया के सामने संदेश गया कि, भारत में सिंदूर का क्या महत्व होता है। और भारत आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारत पाक के नापाक इरादों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मातृ दिवस (Mother’s Day) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां को श्रद्धांजलि स्वरूप भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “मेरी चौथी पढ़ी मां, हर तूफान में मेरी ढाल रहीं। न डिग्री थी, न सुविधाएं… बस अटूट हौसला, अथाह प्रेम और संकल्प, जो कभी झुकने नहीं देता। ओपी चौधरी ने आगे बताया कि पिता के निधन के बाद उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ था। उस कठिन समय में अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) का विकल्प था, लेकिन उनकी मां ने उन्हें नौकरी करने के बजाय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। RSS नेता संजय तिवारी के बड़े भाई अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है, CM साय ने उनके निधन पर दुःख जताया है। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता श्री अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान 12 मई को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है।बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी।12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण,…

