खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकाें के ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए माटी कला केंद्र संचालित किया जा रहा है । पहले इसे स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसे साल भर पहले जिला प्रशासन की पहल पर वृहद स्तर पर शुरू किया गया है।
माटी कला केंद्र प्रबंधन के संचालक विमल देवश ने बताया कि माटी कला केंद्र प्रबंधन व जिला प्रशासन की पहल से माटी कला केंद्र संचालित किया जा रहा है. जिसके माध्यम से नक्सलगढ़ के ग्रामीणों को माटी कला केंद्र से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हाेने बताया कि माटी कला केंद्र में इस समय 10 से 12 लोग जुड़े हैं, जो मिट्टी से कई चीजें बनाना सीख रहे हैं। जिसमें मिट्टी से बर्तन, दीए, फूलदान, प्लेट, गिलास, पानी की बोतल के साथ ही मूर्तियां, मुखौटे बनाए जा रहे हैं।
माटी कला केंद्र में नक्सलगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को मिट्टी कला के बारे में बताया और सिखाया जा रहा है। उन्हाेने बताया कि माटी कला केंद्र में बने मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों की डिमांड बहुत है। पड़ोसी राज्यों में भी यहां के उत्पाद भेजे जाते हैं। उम्मीद है आने वाले समय में इन ग्रामीणों को और ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सकेगा और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

