खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मातृ दिवस (Mother’s Day) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां को श्रद्धांजलि स्वरूप भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “मेरी चौथी पढ़ी मां, हर तूफान में मेरी ढाल रहीं। न डिग्री थी, न सुविधाएं… बस अटूट हौसला, अथाह प्रेम और संकल्प, जो कभी झुकने नहीं देता।
ओपी चौधरी ने आगे बताया कि पिता के निधन के बाद उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ था। उस कठिन समय में अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) का विकल्प था, लेकिन उनकी मां ने उन्हें नौकरी करने के बजाय सपनों की ऊंचाई छूने के लिए प्रेरित किया।

