खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग की सबसे बड़ी सार्वजनिक लाला जगदलपुरी सेंट्रल लाइब्रेरी में लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर आज रविवार को नियमित पाठकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तकालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। यह पहल पुस्तकालय के सक्रिय पाठक राहुल कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई, जिनके साथ अन्य छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। ज्ञापन में पाठकों ने पुस्तकालय की मौजूदा हालत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यहां कंप्यूटर सेक्शन लंबे समय से बंद है, जिससे डिजिटल पढ़ाई बाधित हो रही है। बैठने की कुर्सियां टूटी हुई हैं, जिससे पाठकों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ता है।
साथ ही गर्मी के इस मौसम में एयर कंडीशनिंग प्रणाली काम नहीं कर रही है, जिससे अध्ययन का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शौचालयों की खराब स्थिति और वहां स्वच्छता की कमी को लेकर भी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि हैंडवॉश जैसी जरूरी सुविधा तक मौजूद नहीं है । इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी किताबें भी पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं हैं। सफाई व्यवस्था नियमित नहीं है और परिसर में अनुशासन बनाये रखने के लिए कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं है।
सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि कंप्यूटरों में ई-बुक्स और अन्य डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए और सुरक्षा के लिए एक गार्ड की नियुक्ति की जाए ताकि पुस्तकालय का वातावरण शांत और सुरक्षित बना रहे। सभी पाठकों ने यह स्पष्ट किया कि जब वे नियमित रूप से मासिक शुल्क अदा करते हैं, तो पुस्तकालय की इतनी उपेक्षित स्थिति उचित नहीं है। यह पुस्तकालय पूरे बस्तर संभाग के लिए एक प्रमुख अध्ययन केंद्र है,और इसकी उपेक्षा पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है। इस प्रयास में राहुल कुमार पांडे के साथ रोहन कुमार,हरीश साहू,शुभम दुबे,जय बंजारे,कर्तव्य आचार्य,मनीष कुमार और मिंटू पांडेय सहित अनेक पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करे।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

