खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात बुजुर्ग का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ के नीचे मिला है। लाश के पास ही कीटनाशक की खाली शीशी मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की है, जहां शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में परसा पेड़ के नीचे एक बुजुर्ग की लाश देखी। मौके पर विजेता नामक कीटनाशक की खाली शीशी भी पड़ी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
मृतक की पहचान रामाधार यादव, उम्र 75 वर्ष, निवासी कोसमसरा, बलौदा बाजार के रूप में हुई है। वह कुछ वर्षों से अपनी बेटी-दामाद के साथ जैतपुरी में रह रहे थे और शुक्रवार को बलौदा बाजार के लिए रवाना हुए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि वे घर पहुंच जाएंगे, लेकिन उनकी लाश ग्राम मनवा के खार में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

